Advertisement
देश

साल 2023 में बजट- आज का गैस सिलिंडर MRP हुआ जारी.

घरेलू और कॉमर्शियल दोनों एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है

New Delhi :- ( स्रोत: आईओसी ) वित्तमंत्री निर्मलसीतारमण आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पू्र्ण बजट पेश करेंगी। इस बीच आइए जान लेते हैं कि घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) के रेट के बारे में।

घरेलू और कॉमर्शियल दोनों एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज ( 01-02-2023) दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 1769 रुपये तो कोलकाता में 1870 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में इसकी कीमत 1721 तो चेन्नई में 1917 रुपये है।

2021 में बजट के तीन दिन बाद ही घरेलू एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं को झटका लगा था। चार फरवरी 2021 को एलपीजी सिलेंडर 25 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में इसके दाम बढ़कर 694 रुपये से 719 रुपये पर पहुंच गए। दाम का बढ़ना यहीं नही रुका। 11 दिन बाद 15 फरवरी को दूसरी बार सिलेंडर के दाम बढ़े और यह 50 रुपये महंगा होकर 769 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गया। लोगों को अभी और रुलाना बाकी था। ठीक 10 दिन बाद 25 रुपये का एक और झटका लगा और 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत794 रुपये पर पहुंच गई।

अगर इस साल की बात करें तो नए साल में एक जनवरी को एलपीजी सिलेंडर दिल्ली से पटना तक महंगा हो गया। 1 जनवरी 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में तो कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई। बता दें 6 जुलाई 2022 को 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में बदलाव किया गया था। वह भी उपभोक्ताओं की जेब पर 50 रुपये का बोझ डालते हुए। पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 153.5 रुपये महंगा हुआ।

इन शहरों में आज इस रेट पर मिल रहे घरेलू एलपीजी सिलेंडर

  1. पटना 1151
  2. लेह 1249
  3. आईजोल 1210
  4. श्रीनगर 1169
  5. कन्या कुमारी 1137
  6. अंडमान 1129
  7. रांची 1110.5
  8. शिमला 1097.5
  9. डिब्रूगढ़ 1095
  10. लखनऊ 1090.5
  11. उदयपुर 1084.5
  12. इंदौर 1081
  13. कोलकाता 1079
  14. देहरादून 1072
  15. चेन्नई 1068.5
  16. आगरा 1065.5
  17. चंडीगढ़ 1062.5
  18. विशाखापट्टनम 1061
  19. अहमदाबाद 1060
  20. भोपाल 1058.5
  21. जयपुर 1056.5
  22. बेंगलुरू 1055.5
  23. मुंबई 1052.5
  24. दिल्ली 1053

साल 2022 में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में बदलाव

  • 6 अक्टूबर 2021 899.50 15 रुपये बढ़ा
  • 22 मार्च 2022 949.50 50 रुपये बढ़ा
  • 7 मई 2022 999.50 50 रुपये बढ़ा
  • 19 मई 2022 1003 3.50 रुपये बढ़ा
  • 6 जुलाई 2022 1053 50 रुपये बढ़ा

घरेलू एलपीजी सिलेंडर करीब 154 रुपये महंगा

साल 2022 में 14 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर करीब 154 रुपये महंगा हुआ। वहीं, ठीक इसके उलटा 19 किलो वाला सिलेंडर 357 रुपये सस्ता हो गया। इस दौरान 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कुल 18 बार बदलाव हुए। इसमें 12 बार सिलेंडर सस्ता हुआ और केवल 6 बार महंगा। नीले रंग वाला एलपीजी सिलेंडर के भाव एक नवंबर 2022 को बदला था और दिल्ली में यह 1860 रुपये से 1744 रुपये पर आ गया। अब इस साल पहली बार 25 रुपये बढकर 1769 रुपये पर पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}