Advertisement
पश्चिम बंगाल

मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल ने आसनसोल मंडल के दुमका, बासुकीनाथ और देवघर स्टेशनों का निरीक्षण किया !!!

आसनसोल: विशेष-प्रतिनिधि

आसनसोल:-चेतना नंद सिंह, मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व रेलवे/आसनसोल ने आसनसोल मंडल के दुमका, बासुकीनाथ और देवघर स्टेशनों का निरीक्षण किया।

उन्होंने दुमका गुड्स शेड का निरीक्षण किया और वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ)/दुमका की उपस्थिति में दुमका के कोयला साइडिंग क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण में भाग लिया। उन्होंने स्टेशन में उपलब्ध संरक्षा, साफ-सफाई और यात्री सुख-सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे विकासात्मक प्रोजेक्ट के बारे में भी जानकारी ली और इसे जल्द से जल्द पूरा करने का निदेश दिया।

मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल ने दुमका, बासुकीनाथ और देवघर स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन विकास कार्यक्रम की प्रगति की भी समीक्षा की।उन्होंने संरक्षा कर्मचारियों के साथ बातचीत की और उन्हें सभी संरक्षा नियमों का पालन करने और किसी भी शॉर्टकट तरीकों से बचने का परामर्श दिया।

उन्होंने ट्रैक अनुरक्षण और अन्य संरक्षा मापदंडों की जांच के लिए दुमका-जसीडीह-आसनसोल सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया।इस निरीक्षण कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक के साथ नामित शाखा अधिकारी भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}