Advertisement
झारखण्ड

लोहरदगा मंडल कारा में जेल अदालत, विधिक जागरूकता शिविर और मेडिकल कैंप आयोजित

नूतन कच्छप

लोहरदगा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (JHALSA), रांची के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के अध्यक्ष राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में रविवार को मंडल कारा, लोहरदगा में जेल अदालत, विधिक जागरूकता शिविर एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में डालसा सचिव मनोरंजन कुमार, एलएडीसीएस के डिप्टी चीफ नारायण साहू, सहायक सुदामा साहू, भूपेंद्र कुमार, जेल प्रशासन के अधिकारी तथा सदर अस्पताल की चिकित्सकीय टीम उपस्थित रही।

इस अवसर पर अधिकारियों ने बंदियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा कि न्याय सभी नागरिकों का समान अधिकार है और प्रत्येक बंदी को निष्पक्ष सुनवाई तथा आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराना न्याय व्यवस्था की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि जेल अदालत का मुख्य उद्देश्य बंदियों को त्वरित न्याय दिलाना, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण में सहयोग करना और उनमें विधिक जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। वहीं सदर अस्पताल की चिकित्सा टीम ने सभी बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}