Advertisement
चुनाव

जनगणना 2027: एगारकुंड में समीक्षा बैठक, 6 जून तक डाटा अपलोड करने के निर्देश

सरबजीत सिंह

चिरकुंडा-एगारकुंड: भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर सोमवार को एगारकुंड प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित सभागार में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी एगारकुंड मधु कुमारी ने की। बैठक में जनगणना कार्य से जुड़े प्रगणकों, पर्यवेक्षकों तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए चार्ज पदाधिकारी मधु कुमारी ने कहा कि सभी हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) का संपूर्ण डाटा निर्धारित समय सीमा के भीतर एचएलओ ऐप में दर्ज करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संबंधित कर्मी 6 जून 2026 तक डाटा प्रविष्टि का कार्य हर हाल में पूरा कर लें।

उन्होंने कहा कि अपलोड किए गए डाटा की प्रगणक एवं पर्यवेक्षक स्तर पर गहन जांच की जानी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते सुधारा जा सके। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में आंकड़ों की शुद्धता और विश्वसनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में उपस्थित शिक्षक प्रमोद कुमार झा ने जनगणना से जुड़े कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि डाटा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी आंकड़े सही, सटीक एवं त्रुटिरहित होने चाहिए। किसी भी भवन, मकान या परिवार का विवरण छूटना नहीं चाहिए तथा एक ही इकाई की दोबारा गणना होने से भी बचना होगा।

उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रगणक या पर्यवेक्षक को कार्य के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रशासनिक समस्या आती है तो वे तत्काल जनगणना कोषांग के कर्मियों से संपर्क कर समाधान प्राप्त करें।

प्रमोद कुमार झा ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनगणना का मुख्य उद्देश्य किसी क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों की सटीक संख्या का आकलन करना तथा उनके सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय आंकड़ों का संग्रह करना है। उन्होंने बताया कि भारत में यह प्रक्रिया प्रत्येक दस वर्ष के अंतराल पर आयोजित की जाती है और इसके आंकड़े विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण तथा विभिन्न सरकारी नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बैठक के दौरान जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर शिक्षक राजीव रंजन मिश्रा, कन्हैया सिंह, पुरुषोत्तम कुमार सिंह, समीर कुमार दास, सागर दरिपा, सूरज कुमार, ममता कुमारी, डॉ. कमलेश पांडेय, डॉ. श्याम कृष्ण सिंह, देव कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार यादव, उज्ज्वल कुमार, रणधीर कुमार रजक, गोविंद प्रसाद महतो, कार्तिक गोराई सहित अन्य जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}