Advertisement
श्रद्धांजलि

INSIGHT के तत्वावधान में दुर्गापुर में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

दुर्गापुर में गांधी जी और शास्त्री जी को श्रद्धांजलि, समाजसेवियों ने किया नमन

दुर्गापुर। क्षेत्रीय संवाददाता :  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर दुर्गापुर में श्रद्धांजलि एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में INSIGHT के अध्यक्ष समीर कुमार सिंह , धनशृष्टि भविष्य निधि ट्रस्ट की सचिव सरिता सिंह सहित स्थानीय समाजसेवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों, सादगी, सत्य, अहिंसा, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके योगदान को याद किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन आज भी समाज को सत्य, अनुशासन, सेवा और जिम्मेदारी की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर जरूरतमंद लोगों की सहायता तथा सामाजिक विकास में योगदान देना चाहिए।

धनशृष्टि भविष्य निधि ट्रस्ट की सचिव सरिता सिंह ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं की जिम्मेदारी केवल कार्यक्रम आयोजित करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक निरंतर पहुंचकर उनके लिए जनहितकारी कार्य करना भी आवश्यक है।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवियों एवं अन्य लोगों ने गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में शांति, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान दोनों महापुरुषों के चित्रों के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई और उपस्थित लोगों ने उनके विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, सेवा और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}