Advertisement
योग/स्वास्थ

जिले में अब तक 36376 बच्चों को मीजल्स रूबेला का टीका दिया गया !!!

ताकि हर एक बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित रहे !!

रांची/धनबाद-सरबजीत सिंह :- मीजल्स रूबेला उन्मूलन को लेकर 12 अप्रैल से शुरू एमआर अभियान कार्यक्रम के तेरहवें दिन जिले के 36376 बच्चों को मीजल्स रूबेला का टीका दिया गया।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया अब तक कुल 244098 बच्चों को मीजल्स रूबेला का टीका दिया जा चुका है। वही आज की बात करें तो आज का लक्ष्य 40857 बच्चों को टीका लगाना था, जिमसें कुल 36376 बच्चों को आज टीका लगाया गया है।

उन्होंने सभी से अपील की है कि जिले के सभी बच्चे (9 माह से 15 वर्ष तक) को मीजल्स रूबेला का टीका अवश्य लगवाएं। ताकि हर एक बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित रहे।

आज गोविंदपुर में 3217, टुंडी 3250, बाघमारा 4888, तोपचांची 1833, धनबाद सदर 8956 झरिया 5942, निरसा 6140 व बलियापुर प्रखंड में 3050 बच्चों को एमआर का टीका लगाया गया।

हम सब ने ठाना है, मीजल्स रूबेला से झारखंड को बचाना है !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}