Advertisement
राजनीति

लोकसभा चुनाव में अभी समय है लेकिन अभी से राजनीतिक पार्टियों ने मोर्चा बनाना शुरू !!!

जावेद अत्तार - विशेष प्रतिनिधि

पुणे-सोलापूर:- लोकसभा चुनाव में अभी समय है। लेकिन अभी से राजनीतिक पार्टियों ने मोर्चा बनाना शुरू कर दिया है। अकलुज के मोहिते पाटील ने माढ़ा लोकसभा पर अपना हक जताया है।बीजेपी के जिला संघटक मोहिते पाटिल ने आज साफ कर दिया है कि वह माढ़ा लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।माढ़ा सीट पर रस्साकशी जारी है। साहसी मोहिते पाटिल ने दिवाली पाडवा के मौके पर चुनावी बिगुल बजा दिया है। इसलिए बीजेपी में बगावत की आशंका है।

‘मैं लोकसभा के माढा लिए पार्टी से सीट की मांग करने जा रहा हूं। कार्यकर्ता भी इच्छुक हैं, मैं भी इच्छुक हूं। कार्यकर्ताओं की आवाज सूनना जरुरी हो गयी है। मैंने पार्टी के लिए काम किया है, इसलिए मैं नामांकन के लिए पूरी तरह तैयार हूं। श्री धैयरशिल मोहिते पाटील पिछले साढ़े तीन साल से ग्रामीण इलाकों में काम कर रहे हैं। सभी लोग संपर्क में हैं। इसलिए लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। श्री धैर्यशील मोहिते पाटिल ने दृढ़ता से कहा कि वह पार्टी के पीछे जाएंगे और सियासी मैदान में सीट हर हाल मे जीत जाएंगे। लेकिन वह लोकसभा जरूर लड़ेंगे।

श्री मोहिते पाटील की इस भूमिका से बीजेपी सांसद रंजीतसिंह नाइक निंबालकर के सामने मुश्किलें खड़ी होने का अनुमान है। पिछले कुछ दिनों से सांसद निंबालकर और मोहिते पाटिल के बीच अनबन चल रही है।इस बीच जिस तरह से भाजपा जिल्हा संघटक श्री धैर्यशील मोहिते पाटिल ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है, उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि माढ़ा में निंबालकर और मोहिते पाटिल के बीच फिर से उम्मीदवारी को लेकर टकराव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}