Advertisement
जन दर्शन- विकास

केयर एंड सार्व फाउंडेशन का 16 अक्टूबर को मनाया जाएगा स्थापना दिवस साथ ही शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों को किया जाएगा सम्मानित !!!

धनबाद : प्रतिनिधि

धनबाद:- धनबाद, सामाजिक संस्था केयर एंड सार्व फाउंडेशन का स्थापना दिवस 16 अक्टूबर 2023 को मनाया जाएगा,आपको बता दे की इस सामाजिक संस्था का गठन 16 अक्टूबर 2021 को हुआ था,तब से आज तक कई सामाजिक के साथ-साथ प्रतिदिन लगातार एक टाइम का भोजन गरीब,असहाय और जरूरतमंदों को बीच बांट रहे है,इस संस्था द्वारा और एक समाज कल्याण कार्य योजना पर कार्य कर रहे हैं,जो की CS40 के नाम पर 40 मेधावी छात्रों को हायर एजुकेशन के लिए कोचिंग दिया जा रहा है,इसके अलावा भी कपड़ा वितरण,पुस्तक वितरण,दवाई वितरण,गरीब लड़की का विवाह में सहायता,गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज का सहायता पर भी इस संस्था निरंतर रूप में कार्य कर रहे हैं,16 अक्टूबर 2023 सोमवार को शाम 6:00 बजे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (पीएमसीएच हॉस्पिटल परिसर) में संस्था अपना दूसरा वर्षगांठ मनाने का निर्णय लिया गया है,जिसमें शहर के कई प्रसिद्ध चिकित्सकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष प्रभाष चंद्रा सचिव राजेश सिंह और मीडिया प्रभारी नीलकमल खवास ने तमाम मीडिया कर्मियों को आमंत्रित किया की कार्यक्रम का समाचार संकलन कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}