महिला शक्ति स्वरूपा ग्रुप लोहरदगा द्वारा सावन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित !!!
लोहरदगा : प्रतिनिधि
लोहरदगा: महिला शक्ति स्वरूपा शास्त्री चौक लोहरदगा के द्वारा सावन महोत्सव कार्यक्रम स्थानीय गुदरी बाजार मुद्रिका वेंकट हॉल लोहरदगा में ग्रुप की महिला निधि गुप्ता ,रीमा साहू और खुशबू गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुरूआत महिला शक्ति स्वरूपा ग्रुप की लीडरशिप निधी गुप्ता के करकमलों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम से पहले इस सावन माह भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती और गणेश भगवान के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित, माल्यार्पण एवं गणेश वंदना से की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन सीमा चौधरी के द्वारा किया गया। इस सावन महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा ग्रुप डांस, बच्चों का डांस, महिलाओं ने गाना एवं चिट प्रतियोगिता का भी आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुहल्ले की विभिन्न महिलाओं द्वारा इस कार्यक्रम का सहयोग किया गया।
कार्यक्रम को समापन कराने में पूर्णिमा चौधरी, शांति केसरी, शशि कला सिंह, प्रियंका केसरी, अनीता गुप्ता, आयुषी गुप्ता, रूबी ठाकुर, आवर्ती गुप्ता, निक्की केसरी, अर्चना केसरी, आरती गुप्ता, स्वाति चौधरी, ज्योति साहू, बबीता केसरी, दीपा चौधरी, आकांक्षा शरार्फ आदि सदस्यों का अहम सहयोग रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निधी गुप्ता ने कहा कि सावन का महीना लोगों को ईश्वर से जुड़ने और भगवान की भक्ति के लिए सबसे उत्तम है।
हर तरफ मंदिरों में लोगों की भीड़, भजन-कीर्तन की आवाज, मंत्रोच्चारण और बड़े-बड़े मेलों का आयोजन इस माह का महत्वता को और भी बढ़ा देता है।
इसी के उपलक्ष्य पर लोहरदगा शास्त्री चौक की महिला शक्ति स्वरूपा ग्रुप के द्वारा इस वर्ष से सावन महोत्सव कार्यक्रम करके महिलाओं की कला सांस्कृतिक को उभारने का दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होंने ने बताया कि सावन माह में महिलाएं उपवास रखती हैं और अपने परिवार के स्वस्थ रहने की कामना करती हैं।
भक्तों की सबसे ज्यादा भीड़ सावन के महीने में ही लगती है। भारत में प्रसिद्ध भगवन शिव के भक्तों द्वारा किए जाने वाला कांवड़ यात्रा भी सावन के महीने में ही किया जाता है। सावन का महीना किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी समय किसान कई प्रकार के अनाज, सब्जी और फूल आदि की बुआई करते हैं।
धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, सूरजमुखी और कई प्रकार की सब्जी आदि की बुआई सावन के महीने में किया जाता है। धन्यवाद ज्ञापन में महिलाओं द्वारा आने वाले वर्षों में अन्य प्रोग्राम किया जाएगा और बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया गया एवं कार्यक्रम को और वृहद बनाने की चर्चा की गई।