Advertisement
खेल

छत्तीसगढ़ नें खिताब की प्रबल दावेदार मेजबान ओडिशा को शूटआउट में 02-04 गोल से पछाड़ते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई !!!

छत्तीसगढ़ - प्रतिनिधि

राजनांदगांव -छत्तीसगढ़ :- हॉकी इंडिया द्वारा  राउरकेला में आयोजित की जा रही 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर बालिका राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में रोमांच से भरपूर खेले गए मैच में छत्तीसगढ़ नें खिताब की प्रबल दावेदार मेजबान ओडिशा को शूटआउट में 02-04 गोल से पछाड़ते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई।

दोनों ही टीमों के मध्य उतार-चढ़ाव के मैच का रोमांच देखनें को मिल रहा था, मैच के अंतिम समय तक दोनों टीम 03-03 के बराबरी पर रही और इस मैच का फैसला पैनल्टी शूटआउट पद्धति से किया गया, शुरुआती दौर से ही छत्तीसगढ़ की टीम अटैक पारी खेलते हुए मैच के पहले ही मिनट में टीम की गीता यादव नें गोल करते हुए 01 गोल से अपनी टीम को बढ़त दिलाई ही थी, कि मैच के चौथे मिनट में फिर से गीता यादव नें अपने शानदार खेल का परिचय देते हुए दूसरा गोल कर ओडिशा टीम को उनके ही होम ग्राउंड में पछाड़ रही थी !

जिसमे मेजबान ओडिशा को छत्तीसगढ़ की टीम नें 02 के मुकाबले 04 गोल से पराजित करते हुए सेमीफाइनल में अपना जगह सुनिश्चित किया।

जिसके मुकाबले ओडिशा के खिलाड़ियों नें भी अपना दम-खम दिखाते वापसी करते हुए मैच के 12वे मिनट में प्रतिभा एक्का और सुरेखा बरला नें लगातार 02 गोल करते हुए 02-02 की बराबरी कर ली, दोनों ही टीम बड़े ही सूझ-बूझ के साथ खेलते नज़र आ रही थी।

छत्तीसगढ़ टीम की ओर से फील्ड में गीता यादव ने 02 गोल व मोनिका तिर्की नें 01 गोल किए, वही शूटआउट में अनिशा साहू, आँचल साहू, अनिता खुसरो और गीता यादव ने गोल किए।

मैच में दोनों ही टीम गोल दागनें के प्रयास में एक दूसरे के डी अटैक करते नज़र आई किन्तु मैच के मध्यन्तर तक दोनों ही टीमों को किसी प्रकार की सफलता हासिल नही हुई और मैच के मध्यन्तर तक दोनों टीम 02-02 के बराबरी पर रही, मध्यन्तर पश्चात छत्तीसगढ़ टीम के मोनिका तिर्की नें मैच के 34वे मिनट में गोल करते हुए 02 के मुकाबले 03 गोल की बढ़त बनाई थी, किन्तु ये बढ़त ज्यादा टाइम तक नही रह पाई और मैच के 37वे मिनट में ओडिशा के असीमा राउत नें गोल करते हुए 03-03 का स्कोर ला खड़ा किया।

छत्तीसगढ़ टीम की गोलकीपर कु. शोबिता को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, छत्तीसगढ़ हॉकी का सेमीफाइनल मैच दिनांक 05 जुलाई को झारखंड के साथ खेला जाएगा, छत्तीसगढ़ हॉकी टीम में अमिताभ मानिकपुरी कोच व गायत्री सारथी मैनेजर के रूप में शामिल है।

टीम की इस जीत पर छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, महासचिव मनीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी. रविशंकर, हरिंदर सिंह भाटिया, एम.वाय. कुरेशी, रोहित बाजपेई, विनीता नवघरे, मंजुला बिश्वास, कोषाध्यक्ष आशा थामस सह-सचिव, गोपेस्वर कहरा, राजेश मंडावी, वर्षा शर्मा, रीना बोरकर, गजेंद्र शर्मा, अंसार अहमद, नवीन मसीह, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायाण धकेता, नीलमचंद जैन, कुतुबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, भुषण सॉव, गणेश प्रसाद शर्मा, रणविजय प्रताप, दौलत सिंह चंदेल, आशोक नागवंशी, छोटेलाल रामटेके, अनिल यादव, जिला कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव, अमित माथुर,कुमार स्वामी, अजय झा, प्रकाश शर्मा, महेन्द्र सिंग ठाकुर, विरेन्द्र सिंग भाटिया, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी मृणाल चौबे, गुणवंत पटेल, अब्दुल कादिर, राजू रंगारी, मनीष गौतम(स्पोर्ट्स सेल), अमित माथुर , ममता गुप्ता,  बबिता लिल्हारे, किशोर धीवर, शकील अहमद तरूण यादव, अभिनव मिश्रा, रवि पारीख, जावेद अली, धनीराम यादव, खेमराज सिन्हा, सचिन खोब्रगडे, कृष्णा यादव सहित छत्तीसगढ़ हॉकी के सदस्यों नें बधाई व शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}