अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, निरसा द्वारा भगवान बिरसा मुंडा का सहादत दिवस मनाया गया !!!
सरबजीत सिंह
धनबाद-निरसा:- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,निरसा द्वारा माह मई-2023 की अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया ! जिसमें सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा के सहादत दिवस के अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, निरसा सहित सभी थाना,ओ0पी0 प्रभारी,अंचल निरीक्षक के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के फोटो पर माल्यार्पण किया गया ।
माल्यार्पण के बाद अपराध गोष्टी प्रारंभ की गई ; जिसमें प्रतिवेदित एवं निष्पादित कांड की समीक्षा, विधि व्यवस्था संधारण, वाहन चोरी, गृहभेदन, लूट, हत्या जैसे गंभीर अपराध पर लगाम लगाने हेतु तथा संपत्ति मुलक कांडों में संलिप्त अपराधकर्मियों के विरुद्ध विशेष टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा अन्य कई बिंदुओं पर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, निरसा ,पीतांबर सिंह खेरवार के साथ साथ थाना प्रभारी निरसा, दिलीप कुमार यादव,थाना प्रभारी चिरकुंडा सुनिल कुमार सिंह,पुलिस निरीक्षक चिरकुंडा अंचल योगेन्द्र पासवान,पुलिस निरीक्षक निरसा अंचल नयन सुख डाडेल,थाना प्रभारी कालूबथान ओ0पी0 मुकेश राउत,पुअनि विनय कुमार महतो, मैथन ओ0पी0,थाना प्रभारी गलफरबाडी,अशफाक अली,थाना प्रभारी पंचेत,नीरज कुमार झा,थाना प्रभारी कुमारधुबी संदीप कुमार यादव, स0अ0नि0 सुंदर सिंह सोलंकी, एम0पी0एल0 ओ पी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, निरसा के रीडर, जयनाथ प्र0 वर्मा उपस्थित थे!