Advertisement
जन दर्शन- विकास

राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर एग्यारकुंड प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित हुए कई कार्यक्रम

मुखिया के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए !!

रांची/धनबाद-सरबजीत सिंह :- एग्यारकुंड प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पंचायतीराज विभाग के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सभी पंचायतों में प्रभात फेरी, शपथ, नारा, खेलकूद सहित कई अन्य तरह के कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य ,पंचायत समिति सदस्य, शिक्षक, आंगनवाड़ी, जल सहिया व ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रभात फेरी के दौरान सभी ने स्वच्छता पर जोर देते हुए जागरूक किया गया।

प्रभातफेरी के दौरान सौ रोगों की एक दवाई “साफ सफाई-साफ सफाई ;चाहे हो कोई मजबूरी साफ सफाई बहुत जरूरी” एक नया सवेरा लाएंगे पंचायत को स्वच्छ व सुंदर बनाएंगे आदि नारे लगाए गए। एग्यारकुंड उत्तर पंचायत मुखिया काकुली मुखर्जी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वही बृंदावनपुर पंचायत में मुखिया रीता रवानी, गोपीनाथपुर पंचायत में मुखिया वंदना देवी, डूमरकुंडा दक्षिण पंचायत में मुखिया संगीता पासवान, मेढ़ा पंचायत में मुखिया मनोज राउत, जोगरात पंचायत में मुखिया चंचल देवी, कालीमाटी पंचायत में रोबिनी हेम्ब्रम, शिवलीबाड़ी दक्षिण पंचायत में मुखिया चंचल देवी, डुमरकुंडा उत्तर में रंजीत पासवान, कालीपहाड़ी पूर्व पंचायत के मुखिया अजय मुर्मू सहित अन्य पंचायतों में मुखिया के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मौके पर उपमुखिया मौसमी घोष, पंचायत समिति सदस्य बंदना रोहिदास, मोइना बाउरी, वार्ड सदस्य सुधा गोराई, सुष्मिता हेम्ब्रम, लक्ष्मी बाउरी, बोटे कृष्ण मल, रविन्द्र राय, जलसहिया चाइना दास, पापाई घोष, कपिल राम, पवन करन, गीता कुमारी, सतिमा पाल, यमुना गोराई आदि गण्यमान लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}