
बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से संगीत प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है। शारदा सिन्हा ने अपनी मधुर आवाज और लोकगीतों से न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। उनके गाए हुए छठ और अन्य लोकगीत हर बिहारवासी के दिल में बसे हुए हैं, और उनका नाम ‘बिहार कोकिला’ के रूप में प्रसिद्ध है।













