Advertisement
देश

छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे देश के महान प्रतीक हैं- गजेन्द्र सिंह शेखावत केंद्रीय मंत्री !!!

संपादकीय

नई दिल्ली:- केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) और राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (NGMA) द्वारा आयोजित शिवाजी महाराज के 115 तैल चित्रों की प्रदर्शनी देखी। यह प्रदर्शनी छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। पिछले 15 दिनों में कई कला प्रेमी, खासकर युवा, इस प्रदर्शनी को देखने आए हैं।

अपने दौरे के दौरान संस्कृति मंत्री  गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे देश के महान प्रतीक हैं और सदियों से हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। उनके जीवन पर आधारित यह ऐतिहासिक प्रदर्शनी हमें उनके जीवन के बारे में बहुत कुछ जानने और समझने का अवसर देती है।” संस्कृति मंत्री ने यह भी बताया कि यह संग्रह राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है।

उल्लेखनीय है कि इन चित्रों को पद्म विभूषण बाबासाहेब पुरंदरे के मार्गदर्शन में श्रीकांत चौघुले और उनके बेटे गौतम चौघुले ने बनाया है। हाल ही में इन चित्रों के संग्रहकर्ता  दीपक गोरे ने प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर इस संग्रह को विरासत के रूप में आईजीएनसीए को सौंप दिया है।

संस्कृति मंत्रालय एक स्थायी गैलरी बनाने और इस प्रदर्शनी को देश भर के अन्य स्थानों पर ले जाने की योजना बना रहा है। आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी और एनजीएमए के महानिदेशक संजीव कुमार गौतम भी संस्कृति मंत्री के साथ मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}