Advertisement
जागरूकता-विकासझारखण्ड

होली पर्व को लेकर गोविन्दपुर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक !!!

सरबजीत सिंह : ब्यूरो चीफ - पूर्व

गोविन्दपुर:- होली के पर्व को देखते हुए गोविन्दपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक रखी गई इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद ने की। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारीगण और सदस्यगण उपस्थित हुए। सभी के द्वारा शांतिपूर्वक होली का पर्व मनाने की बातें रखी गई और साथ ही रमजान के पाक महीने की और रमजान की अग्रिम बधाइयां भी एक दूसरे को दी गई।

वही पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय- 1 ) शंकर कामती ने कहा की पूरे क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं और बधाई! साथ ही उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि सभी शांतिपूर्वक ढंग से पर्व मनाएंगे अगर पर्व में कोई उपद्रव करते पकड़ा गया तो पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने पाक रमजान महीने की सभी मुस्लिम भाइयों को शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी लोग मिलजुल कर दोनों पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

इसके साथ ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद ने कहा कि होली शांतिपूर्वक और सोहार्द्यपूर्ण वातावरण में सभी कोई मिलजुल कर मनाएं सभी को होली की और रमजान के पाक महीने की हार्दिक बधाइयां दी। शांति समिति के संपन्न होने के बाद सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा के शुभ कामनाएं दी।

वही इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय 1) शंकर कामती ,पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद ,एस आई रवि रंजन पांडे ,लक्ष्मी नारायण ,गुरु दयाल और गोविंदपुर थाना के पदाधिकारी और कर्मचारीगण के साथ-साथ शांति समिति के गोविंद प्रसाद साव,तालेश्वर साव ,बलराम प्रसाद साव ,कौशल कुमार सिंह, मोहम्मद मसूद आलम, मोहम्मद फिरोज अंसारी, जे एम एम के प्रखंड सचिव पारस हांसदा,प्रखंड उपाध्यक्ष जे एम एम के मिहिर गोप, अमल कुमार दत्ता ,रति रंजन गिरि, समरेश सिंह चौधरी ,सुशील झा, मजीद , शिवा गोस्वामी, बलराम महतो, राज किशोर महतो ,पप्पू सिंह, सतीश चंद्र महतो, अयूब अंसारी, विपिन कुमार मंडल, निमाई चंद्र महतो, सुरेश कुमार भगत, प्राण चंद्र सोरेन, साहब लाल हेंब्रम ,अनिल कुमार, सुमिता दास, विनोद रजवार, राजा दास ,राजेश कुमार सिंह, गोविंद राय के साथ साथ गण्यमान लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}