Advertisement
जन दर्शन- विकास

जिला स्तरीय स्कूल सफाई कर्मचारियों नें कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल !!!

छत्तीसगढ़ :प्रतिनिधि

नेवसा-छत्तीसगढ़:-प्रदेश स्तरीय छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के सभी जिलों से 23 सितम्बर को नया रायपुर में स्थित तूता धरना स्थल के सामनें पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास घेराव, वादा निभाओ, उग्र आंदोलन किया जाएगा, वहीं आज बिलासपुर के गांधी चौक से रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए स्कूल सफाई कर्मचारियों नें मुख्यमंत्री के नाम पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और आज 15 सितम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल में रहेंगे।

कर्मचारियों नें बताय कि स्कूल सफाई कर्मचारी की नियुक्ति सन 2011 में हुई थी, स्कूल सफाई कर्मचारियों का कार्य 02 घंटे सुबह 10:00 से 12:00 तक कार्य लिया जाता है, दोपहर 12:00 बजे के उपरांत दूसरा अन्य कोई कार्य नहीं मिल पानें के कारण दिनभर की मजदूरी से वंचित रह जाते हैं, जिसके एवज में कर्मचारियों को दो हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय निर्धारित है, यह मानदेय प्रतिमाह ना देकर 03 से 04 महीने में भुगतान किया जाता है, इतनी कम राशि में अपनें परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रहे हैं, जिसके कारण हमें आर्थिक शारीरिक मानसिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है, हमारे कई अन्य साथी गरीबी से परेशान होकर आत्महत्या भी कर चुके हैं, सफाई कार्य में अधिकांश निम्न वर्गों के लोग हैं, जिसमें से 90% सदस्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोग हैं, संघ की मांगों को लेकर लगभग 45 विधायक और कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के अनुशंसा करनें के बाद भी अनेकों बार मुख्यमंत्री विधायकों से चर्चा करनें पर केवल झूठे आश्वासन दिए गए हैं, परंतु आज तक मांगे पूरी नहीं की गई।

2018 विधानसभा चुनाव के पहले माननीय टी.एस. सिंह देव जी नें मौखिक और लिखित रूप में घोषणा पत्र में मांग को शामिल कर कांग्रेस की सरकार बननें पर मांगे पूरी किए जानें की बात कही थी, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बननें के बाद संघ के प्रतिनिधि मंडल नें माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, माननीय डॉ. शिव कुमार डहरिया श्रम मंत्री, माननीय प्रेम साय टेकाम शिक्षा मंत्री, माननीय टी.एस. सिंह देव स्वास्थ्य एवं ग्रामीण मंत्री और कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेताओं से अनेकों बार मुलाकात कर चर्चा करनें पर केवल आश्वासन दिया गया, कांग्रेस सरकार के लगभग पांच वर्ष पूरे होनें के बाद भी मांगे पूरी नहीं होनें पर कर्मचारियों में आक्रोश बनी हुई है, इसलिए कर्मचारी संघ के द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर वादा निभाओ रैली निकाली जा रही है तथा जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन संघ के द्वारा आग्रह व निवेदन किया जा रहा है, संघ की मांगों को गंभीरता पूर्वक विचार कर पूरा किए जानें की बात कही जा रही है।

संघ के प्रांत अध्यक्ष संतोष खांडेकर, उपाध्यक्ष छाया साहू,भीम कुमार पटेला सचिव, पुनेश्वर लहरे कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, मालिक राम गायकवाड प्रवक्ता, परदेस पलंगे संगठन मंत्री, महिला प्रकोष्ठ सदस्य भारतीय बाला दुबे, खातून मैडम, धनेश्वरी देवांगन, अहिल्या, ओम प्रकाश साहू, रमेश निर्मलकर, विद्यानंद निर्मलकर, चंद्रशेखर कश्यप, उमेंद्र यादव, लालटेन यादव, सुखदेव प्रसाद, सत्यजीत यादव, रोहित कौशिक, राहुल साहू, दिल हरण सूर्यवंशी, नरेश कुंभकार, रामेश्वर श्रीवास, अनूप, प्रीतम, कमलेश कौशिक, संतोष नवरंग, रमेश निर्मकर, सन्तोष बन्जारे, जिला मीडिया प्रभारी शेखर बैशवाड़े आदि संघ के सदस्यों नें उपरोक्त जानकारी दी है।12 वर्षों से संघ की प्रमुख लंबित मांगे अंशकालीन को पूर्णकालीन कर नियमित किया जाए व स्कूल शिक्षा विभाग में भृत्य पदों की भर्ती में सर्वप्रथम प्राथमिकता दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}