Advertisement
जन दर्शन- विकास

डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चलाया जांच अभियान !!!

धनबाद:प्रतिनिधि

धनबाद:- उपयुक्त वरुण रंजन के निर्देश पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न प्रखंडों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान जहां भी मच्छर के लार्वा मिले उसे नष्ट कर दिया गया। साथ ही बुखार पीड़ित या संभावित डेंगू के लक्षण वाले लोगों का ब्लड सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा गया।इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानू प्रतापन तथा वीबीडी सलाहकार श्री रमेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर से टीम गठित कर झरिया-सह-जोरापोखर के खपराधौड़ा, मल्लाह पट्टी, लोदना अन्तर्गत डेंगू धनात्मक रोगी के घर में फॉगिंग, घर के आस-पास कन्टेनर सर्वे, लार्वानाशी दवा का छिड़काव, जन जागरूकता कार्यक्रम, हैण्डबील का वितरण किया गया।

इस दौरान एक व्यक्ति का रक्त नमूना डेंगू धनात्मक पाया गया। उन्हें एसएनएमएमसीएच में ईलाज हेतु भेजा गया। डेंगू धनात्मक रोगी के घर के आस-पास कुल 61 घरों में कन्टेनर सर्वे, लार्वानाशी दवा का छिड़काव, जन जागरूकता कार्यक्रम, हैण्डबील का वितरण किया गया। कुल 15 बुखार पीड़ितों का मलेरिया जांच किया गया। सभी आर.डी. कीट से ऋणात्मक पाया गया। कुल 04 डेंगू/चिकुनगुनिया के सम्भावित लक्षण वाले मरीजों का रक्त नमूना संग्रहित कर एसएनएमएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में एलाइसा जांच हेतु भेजा गया।

उन्होंने बताया कि धनबाद सदर जिला मुख्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर से टीम गठित कर धनबाद सदर के आजाद नगर भुली स्थित वार्ड नं 17 अन्तर्गत डेंगू धनात्मक रोगी के घर में फॉगिंग, घर के आस-पास 79 घरों में कन्टेनर सर्वे, लार्वानाशी दवा का छिड़काव, जन-जागरूकता कार्यक्रम, हैण्डबील का वितरण किया गया। आज कोई भी बुखार के मरीज नही पाये गये। वहीं एसएनएमएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कुल 25 रक्त नमूना का एलाइसा पद्वति से जांच की गई। जिसमें कुल 3 मरीज धनात्मक पाये गये।

झरिया से भेजे गये रक्त नमूना के जांचोपरान्त कुल एक मरीज धनात्मक पाये गये तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनबाद अन्तर्गत भेजे गये रक्त नमूना के जांचोपरान्त एक धनात्मक रोगी पाये गये। एक मरीज एसएनएमएमसीएच में भर्ती है, जो जांचोपरान्त धनात्मक पाये गये है तथा कुल 4 मरीज एसएनएमएमसीएच में ईलाजरत है।उन्होंने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी प्रकार की निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही हैं।

वहीं आज समाहरणालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करने के दौरान सिविल सर्जन ने सभी से सजग रहने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जहां भी डेंगू के मरीज मिलते हैं वहां कंटेनर सर्वे के साथ-साथ अन्य सुरक्षात्मक कार्रवाई करें। लोगों के रक्त का नमूना लेकर एसएनएमएमसीएच में अनिवार्य रूप से जांच के लिए भेजें। इसके अलावा संबंधित रोगी की सूचना सिविल सर्जन कार्यालय को उपलब्ध कराएं। सभी सहिया शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण कर मच्छर प्रजनन स्थल को नष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}