Advertisement
झारखण्ड

धनबाद सांसद ढुलू महतो की पहल, कुमारधुबी स्टेशन के लिए हस्ताक्षर अभियान

सरबजीत सिंह

निरसा/चिरकुंडा: झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित कुमारधुबी रेलवे स्टेशन पर वर्षों से महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग उठती रही है। जनप्रतिनिधियों द्वारा समय-समय पर रेल मंत्रालय को ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद अब तक न तो नई ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित हो सका है और न ही स्टेशन पर कई बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो पाया है।

इसी मांग को एक बार फिर मजबूती देने के लिए धनबाद के सांसद ढुलू महतो के नेतृत्व में रेल मंत्री, भारत सरकार को ज्ञापन भेजने हेतु व्यापक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत कुमारधुबी रेलवे स्टेशन पर हजारों लोगों के हस्ताक्षर जुटाए जा रहे हैं।

इस हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व चिरकुंडा नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने किया। अभियान में निरसा विधानसभा क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग का समर्थन किया।

अभियान में शामिल लोगों का कहना है कि कुमारधुबी स्टेशन क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण स्टेशन है। इसके बावजूद कई प्रमुख ट्रेनें यहां नहीं रुकतीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही स्टेशन पर आवश्यक यात्री सुविधाओं के विस्तार की भी मांग की गई।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि जनसमर्थन के साथ भेजा जाने वाला यह ज्ञापन रेल मंत्रालय का ध्यान आकर्षित करेगा और जल्द ही कुमारधुबी रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव तथा बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}