Advertisement
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री नें बेरोजगारी भत्ता योजना की द्वितीय किश्त की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित की

जिला क्षेत्र के 05 हजार 874 पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित

छत्तीसगढ़ : संजय मिश्रा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नें रायपुर स्थित अपनें आवासीय कार्यालय से आज बिलासपुर सहित पूरे राज्य के बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के खाते में बटन दबाकर द्वितीय किश्त की राशि अंतरित की।मुख्यमंत्री द्वारा बटन दबाते ही जिले के 05 हजार 847 युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।इन हितग्राहियों के खाते में 2500 रूपये अंतरित किए गए, जो प्रतिमाह दिए जा रहे हैं।

बिलासपुर स्थित जिला कार्यालय सभाकक्ष में संसदीय सचिव एवं विधायक रश्मि आशीष सिंह, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, कलेक्टर सौरभ कुमार सहित अन्य अधिकारी और युवा वर्चुअली शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नें इस अवसर पर युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों के युवाओं से चर्चा की, इस दौरान मुख्यमंत्री नें बिलासपुर जिला क्षेत्र के युवा लालाराम कर्ष एवं हिमांशी कदम से भी बातचीत की।

मुख्यमंत्री को लालाराम नें बताया कि उन्हें बेरोजगारी भत्ते के दूसरी क़िस्त की राशि मिल गई है, इस योजना के माध्यम से वे अभी असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण भी प्राप्त कर रहे हैं।प्रशिक्षण के बाद वे स्वयं का इलेक्ट्रॉनिक दुकान शुरू करना चाहते हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री को इस योजना के धन्यवाद दिया।

हिमांशी कदम नें बताया कि बेरोजगारी भत्ता की राशि की दोनों क़िस्त मिल गई है।उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में मदद मिल रही है।इससे परिवार का आर्थिक भार भी कम हो गया है।भत्ते के साथ प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, इससे इन्हें रोजगार भी मिलेगा।
इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिला क्षेत्र में बेरोजगारी भत्ता के तहत अब तक 10 हजार 62 युवाओं नें पंजीयन कराया है, जिनमें से 05 हजार 847 पात्र युवाओं को बेरोजगारी भत्ता योजना की राशि स्वीकृत हुई है।

युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिलनें के साथ ही उनकी रुचि के अनुसार उन्हें कौशल विकास प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण के बाद उन्हें रोजगार मिलेगा और वे स्वयं का व्यवसाय भी शुरू कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}