Advertisement
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितत कालीन हड़ताल जारी…

महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनानें के प्रमुख उद्देश्य !!!

छत्तीसगढ़- मध्य प्रदेश : श्री संजय मिश्रा (स्टेट ब्युरो चिफ) : छत्तीसगढ़ प्रदेश के मोहला-मानपुर- अम्बागढ़ चौकी जिला क्षेत्र की लगभग तीन सौ पचास स्व-सहायता समुह की महिलाओं के साथ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितत कालीन हड़ताल का लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 03 अप्रैल 2023 से जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी परिसर में बिहान संस्था की महिलाएँ अपनी अधीनस्थ समुहों की महिलाओं के साथ अपनी चार सूत्रीय मांगों:-
01. नियुक्ति प्रमाण पत्र जारी किया जावे…
02. संस्था की महिलाओं का नियमिती करण किया जावे…
03. मानदेय मे वृद्धि किया जावे…
04. प्रति माह मानदेय का भुगतान किया जावे…
को लेकर अनिश्चिततकालीन हड़ताल पर लगातार डटे हुए हैं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में राज्य स्तरीय सचिव संघ की ओर से भी एक सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चिततकालीन हड़ताल चल ही रहा है तथा ये दूसरा हड़ताल मजबूर महिलाओं का।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनानें के प्रमुख उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) संस्था का निर्माण किया गया है जो कि विगत समय में छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘नरवा गरवा घुरवा बाड़ी’ के संपूर्ण कार्यों को निष्ठापूर्वक अंतिम स्तर तक अंजाम दे रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार इनके विषय में कुछ भी व्यवस्था का निर्माण नहीं कर रही है, महिलाएँ अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान प्रदेश सरकार के दिशानिर्देश पर दे रहे हैं, लेकिन इनको इस प्रकार के कठिन मेहनत का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण विवश होकर अपने हक और अधिकार के लिए इन महिलाओं को बहुत कठिन संघर्ष करना पड़ रहा है।

इस प्रकार के हड़तालों की वज़ह से प्रदेश के आम जनमानस को अनेकों प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, अतः प्रदेश की सरकार को इन मामलों को तत्काल संज्ञान में लेकर त्वरित निराकरण की ओर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए ताकि प्रदेश की जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}