Advertisement
महाराष्ट्र

देश के लिए इस परिवार ने और कितनी कुर्बानी देनी होगी

जावेद अत्तार : ब्यूरो चीफ

पुणे: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियां चल रही हैं. लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवादी शरद पवार गुट को बड़ी सफलता मिली है। इसमें 10 में से 8 सांसद चुने गए।

इसके बाद आगामी विधानसभा के लिए शरद पवार गुट में बड़ी इनकमिंग हुई है। फिलहाल शरद पवार पूरे राज्य के दौरे पर हैं।

इस बीच पुणे में एक बैठक में शरद पवार ने प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की है। जम्मू-कश्मीर में एक चुनावी रैली में बोलते हुए मोदी ने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार की कड़ी आलोचना की थी। इसके बाद पवार ने मोदी को काफी खरी खोटी सुनाई है।.

शरद पवार ने कहा, ‘मोदी कहते हैं कि विपक्ष परिवार के लिए राजनीति करता है। लेकिन क्या इन लोगोका देश के प्रति अमूल्य योगदान नहीं है ? देश की आजादी के लिए जवाहरलाल नेहरू 14 साल तक जेल में रहे। इंदिरा गांधी ने इस देश के लिए क्या नहीं किया? हालाँकि, उन्हे मारा गया। राजीव गांधी ने देश के सामने आधुनिकता का विचार प्रस्तुत किया। उन्हे भी मारा गया। इस एक परिवार ने देश के लिए कितना त्याग करना होगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}