Advertisement
योग/स्वास्थ

अदरक और लहसुन ! फ्लू और श्वसन संक्रमण के खिलाफ प्रभावी होते हैं !!!

लहसुन का रस पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है !!

निहारिका सिंह : लहसुन और अदरक का उपयोग औषधि और भोजन दोनों के विशेष रूप में किया जाता है। लहसुन और अदरक का प्रयोग सब्जी, अचार और मसाले बनाने में किया जाता है। भारत में लहसुन का सबसे ज्यादा उत्पादक मध्य प्रदेश है और अदरक की सबसे ज्यादा खेती कर्नाटक, उड़ीसा, असम, मेघालय में होती है। लहसुन को मार्च से मई के बीच बोया जाता है और अगले 8 से 10 महीनों में तैयार हो जाता है। वहीं अदरक की कटाई दिसंबर से जनवरी के अंत तक की जाती है।

साथ में लहसुन और अदरक खाया तो बन जाएगा अमृत, इन 4 बीमारियों में करता है मैजिक की तरह काम
  • ​इम्यूनिटी को बढ़ाता है …
  • ​कैंसर से बचाता है …
  • ​डायबिटीज में फायदेमंद …
  • ​हार्ट संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करता है …
  • ​मानसिक स्वास्थ्य के लिए सेहतमंद

अदरक लहसुन का व्यवसाय :- 

भारत अपना अधिकांश अदरक लहसुन पेस्ट संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और ऑस्ट्रेलिया को निर्यात करता है। अदरक लहसुन पेस्ट के शीर्ष 3 निर्यातक 13497 शिपमेंट के साथ भारत, 1568 शिपमेंट के साथ पाकिस्तान और 124 शिपमेंट के साथ चीन हैं। लहसुन और अदरक में शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सिडेंट, एंटीवायरल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं।

अदरक लहसुन की चाय पीने से कंजेशन से राहत मिलती है, गले की खराश में आराम मिलता है। आयुर्वेद लहसुन को रक्त नाशक मानता है।

आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट लहसुन का रस पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। अदरक और लहसुन फ्लू और श्वसन संक्रमण के खिलाफ प्रभावी होते हैं।

लहसुन को अच्छे उत्पादन के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी की आवश्यकता होती है और अदरक को बहुत सारे पोषक तत्वों के साथ गर्म और नम स्थितियों की आवश्यकता होती है।

हम सब अदरक, लहसुन और शहद का एकसाथ सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। अदरक और लहसुन को एकसाथ कूटकर इसमें थोड़ी मात्रा में शहद मिलाएं और सेवन करें। इसके अलावा आप अदरक और लहसुन के सिरप में शहद को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

एलर्जी या खानपान से जुड़ी किसी अन्य समस्या में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}