Advertisement
झारखण्ड

झारखंड में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट,

हो सकती है भारी बारिश

Ranchi ( Bureau) : रांची झारखंड में  मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका जताई है. इसको लेकर विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है. इसके अलावा मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि राज्य के 14 जिलों में मौसम में बदलाव हो सकता है.

राज्य की कई जिलों में वज्रपात के साथ साथ मेघगर्जन हो सकता है. राज्य के पूर्वी भाग देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज सहित निकटवर्ती मध्य भाग रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिले के कई इलाकों में वज्रपात हो सकता है.

रांची में एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ है. यहां से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है.  16 मार्च को रांची का अधिकतम  तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}