Advertisement
जन दर्शन- विकास

खलारी प्रखंड के मैकलुस्कीगंज में पर्यटन के विकास हेतु टूरिज्म प्लेस का निरीक्षण !!!

राँची : प्रतिनिधि

राँची :- उपायुक्त, राँची राहुल कुमार सिन्हा द्वारा  दिनांक 01 जुलाई 2023 को खलारी प्रखंड के मैकलुस्कीगंज में पर्यटन के विकास हेतु टूरिज्म प्लेस का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण क्रम में अंचल अधिकारीशिशुपाल आर्य, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, खलारी इंस्पेक्टर फरीद आलम, मैकलुस्कीगंज थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह, कर्मचारी असित सहदेव, संजय साहू, कनीय अभियंता रवि रंजन, अमीन कृष्णा एवं संबंधित सभी अधिकारी शामिल थे।

निरीक्षण क्रम में उपायुक्त राँची, ने ड्रीम डेस्टिनेशन, डेगा डेगी नदी, नकटा पहाड़ (चान्हो अंचल) और सर्वधर्म स्थल दुल्ली का निरीक्षण किया। जिसपर इन स्थानों के विकास के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया।

उपायुक्त राँची, द्वारा नकटा पहाड़ी को पर्यटन के रूप में विकसित करने हेतु पहुँच पथ बनाने एवं पहाड़ के आस-पास चिल्ड्रेन पार्क, कियोस्क निर्माण, बिजली, पानी की व्यवस्था करने एवं नकटा पहाड़ी में ट्रैकिंग के लिए रास्ता बनाने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया गया। साथ ही इस पर जल्द कार्य करना सुनिश्चित करने को कहा।

उपायुक्त, राँची भ्रमण क्रम में मैकलुस्कीगंज में डी•एम•एफ•टी• योजना से सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया एवं साथ ही वहाँ मौजूद एंग्लो इंडियन ने उपायुक्त राँची से बातचीत के क्रम में मैकलुस्कीगंज में पलामू एक्सप्रेस का स्टॉपेज करने की मांग की जिसपर उपायुक्त द्वारा आश्वासन दिया गया की इस पर संबंधित अधिकारियों से बात की जायेगी।

बातचीत के क्रम में एंग्लो इंडियन द्वारा यहाँ अस्पताल के निर्माण, ओल्ड एज होम का निर्माण की मांग की गई। जिस पर उपायुक्त द्वारा इस संबंध में विचार कर इसे पूरा करने की दिशा में कार्य करने का आश्वासन दिया।

उपायुक्त राँची, द्वारा वन विभाग का जर्जर बंगला जो जीर्णशीर्ण हालत में हैं, उसे ध्वस्त कर नए से बनाने का निर्देश दिया एवं इस बंगले को इको टूरिज्म में विकसित कर यहाँ कॉटेज निर्माण कराने का निर्देश दिया एवं डेगा डेगी नदी के किनारे पर्यटकों को बैठने हेतु शेड निर्माण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।

उपायुक्त राँची ने कहा कि मैकलुस्कीगंज में पर्यटन के विकाश हेतु टूरिज्म प्लेस का विकास करना हमारी मुख्य प्राथमिकता हैं। यहाँ पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। यहाँ पर्यटन के विकास के लिए सभी जरूरी जरूरतों को जल्द पूरा किया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}