Advertisement
झारखण्ड

झारखण्ड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय मिश्रा ने शुक्रवार को राँची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया !!!

ललन कुमार: प्रतिनिधि

राँची:- झारखण्ड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को राँची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण किया।डालसा के अधिकारियों के साथ मुख्य न्यायाधीश अचानक जेल पहुंचे थे।मुख्य न्यायाधीश ने लगभग एक घंटे तक राँची जेल का निरीक्षण किया।

झारखण्ड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय मिश्रा ने शुक्रवार को राँची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया। सरप्राइज विजिट पर पहुंचे मुख्य न्यायाधीश संजय मिश्रा ने जेल के अंदर प्रवेश करने के बाद सबसे पहले जेल अस्पताल का निरीक्षण किया। जेल अस्पताल में कैदियों के लिए दवाई उपलब्ध है या नहीं कितने डॉक्टर हैं सब की जानकारी मुख्य न्यायाधीश के द्वारा ली गई।कैदियों के इलाज को लेकर कई निर्देश जेल प्रशासन को मुख्य न्यायाधीश के द्वारा दी गई।

जेल अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद मुख्य न्यायाधीश ने जेल रसोई घर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि कैदियों को मिलने वाला खाना हाइजेनिक तरीके से बनता है या नहीं। रसोई घर में साफ सफाई का ध्यान रखा जाता है कि नहीं इसका भी निरीक्षण मुख्य न्यायाधीश के द्वारा किया गया।मुख्य न्यायाधीश ने जेल में औचक निरीक्षण के दौरान जेल के अंदर बने महिला और पुरुष वार्ड को भी कायदे से खंगाला।खासकर महिला वार्ड को लेकर कई निर्देश जेल प्रशासन को मुख्य न्यायाधीश के द्वारा दिए गए हैं

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के जेल अधीक्षक हामिद अख्तर ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश सरप्राइज विजिट पर जेल आए थे।जहां उन्होंने जेल अस्पताल, जेल किचन और कैदियों के वार्डो का निरीक्षण किया। मुख्य न्यायाधीश की तरफ से यह बताया गया है कि वे जल्द ही निरीक्षण के दौरान जो कमियां पाई गई हैं उन्हें लेकर एक गाइडलाइंस जेल प्रशासन को भेजेंगे।उस गाइडलाइंस के आधार पर जेल की कमियों को दूर कर रिपोर्ट सबमिट करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}