Advertisement
योग/स्वास्थ

एमआर अभियान के 35वें दिन 07 हज़ार से अधिक बच्चों को दिया गया टीका

अब तक 7 लाख 67 हजार से अधिक बच्चों को लगाया गया एमआर का टीका

रांची/धनबाद-सरबजीत सिंह : मीजल्स रूबेला उन्मूलन को लेकर 12 अप्रैल से शुरू एमआर अभियान कार्यक्रम के 35वें दिन जिले के 7197 बच्चों को मीजल्स रूबेला का टीका दिया गया।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया अब तक कुल 767817 बच्चों को मीजल्स रूबेला का टीका दिया जा चुका है। वही आज की बात करें तो आज का लक्ष्य 7439 बच्चों को टीका लगाना था, जिमसें कुल 7197 बच्चों को आज टीका लगाया गया है। उन्होंने सभी से अपील की है कि जिले के सभी बच्चे (9 माह से 15 वर्ष तक) को मीजल्स रूबेला का टीका अवश्य लगवाएं। ताकि हर एक बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित रहे।

आज बाघमारा में 1504, बलियापुर में 390, गोविंदपुर में 1397, धनबाद सदर में 869, झरिया में 515, निरसा में 1020, तोपचांची में 983, टुंडी में 519 बच्चों को एमआर का टीका लगाया गया।

हम सब ने ठाना है, मीजल्स रूबेला से झारखंड को बचाना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}