Advertisement
धर्म संस्कृति

मानगो में 2100 छठ व्रतियों के बीच बांटी गई सूप और पूजन सामग्री

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता ने किया वितरण, छठ व्रतियों की सेवा को बताया सौभाग्य

जमशेदपुर । क्षेत्रीय संवाददाता : छठ महापर्व के अवसर पर मानगो चौक के पास शुक्रवार को निःशुल्क सूप एवं पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मानगो प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो की मेयर सुधा गुप्ता शामिल हुए।

इस दौरान करीब 2100 छठ व्रतियों के बीच आवश्यक सूप और पूजन सामग्री का वितरण किया गया। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, मेयर सुधा गुप्ता और समिति के सदस्यों ने अपने हाथों से छठ व्रतियों को पूजन सामग्री भेंट की।

इस अवसर पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि छठ व्रतियों की सेवा करने का सौभाग्य किस्मत वालों को मिलता है। उन्होंने भगवान भास्कर और छठी मैया से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने तथा जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाने की कामना की।

उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सभी को हमेशा आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम में अखिलेश सिंह, संजय शर्मा, प्रभाकर साहू, अनूप मिश्रा, अजय मिश्रा, पप्पू सिंह उज्जैन, कंटू यादव, बलदेव सिंह, सुधीर सिंह, सन्नी अनुराग सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}