Advertisement
जन दर्शन- विकास

पेशरार प्रखंड में नगेशिया/किसान सिमा चट्टा वनभोज कार्यक्रम समारोह आयोजित !!!

नूतन कच्छप : लोहरदगा प्रतिनिधि

पेशरार- लोहरदगा: रविवार को नगेसिया/किसान सिमा चट्टा एवं पेशरार लोहरदगा द्वारा वनभोज कार्यक्रम कोनार टोली पेशरार में मिनी स्टेडियम में आयोजित की गई। वनभोज कार्यक्रम के मुख्य अतिथिसामाजिक कार्यकर्ता अरविंद उरांव, विशेष अतिथि विनोद भगत, संजू भगत, आकाश भगत, सतीश भगत,एसटी ईप्लाई वेल्फेयर एसोसिएशन रांची के फूलदेव भगत, डॉ बिनीत कुमार भगत, जगत कुजूर, बज्रकिशोर वेदिया शामिल हुये। वनभोज कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि अरविंद उरांव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने हाथ के हुनर का काम करना चाहती। पेशरार प्रखंड के हर किसानों के घर में ग्रीन हाउस बना होना है।

उन्होंने ने सभी ग्रामीण से वादा भी लिया कि जब मैं अगले वर्ष 2024-2025 में आऊंगा तो प्रत्येक व्यक्ति के घर में ग्रीन हाउस बना होना चाहिए। ग्रामीणों से अपील किया गया कि शराब का सेवन कम करें। और ना करें तो और अच्छा है। मौके पर विनोद भगत ने कहा कि हमारी जाति का पहचान हमारी भाषा से होती है। सरकारी तंत्र में भी आदिवासियों का पहचान भाषा से ही होता है। हमारा भारतीय संविधान में भाषा, सांस्कृतिक और रीति रिवाजों का हक, अधिकार, शिक्षा जगत की जानकारी दिये। फूलदेव भगत ने आदिवासियों को व्यापार, बिजनेस करने और जुड़कर काम करने की बात को जानकारी दिये। ब्रज किशोर वेदिया ने कहा कि कहा कि आदिवासी समाज के लोगों में एक जुटता होने की ज्यादा जरूरी है, जब हम सभी एक होंगे तक ही लड़ाई लड़ सकेंगे।

समाज में जागरूकता लाने के लिए एक जुटता की, अपनी ताकत और साथ की जरूरत है।
सलाहकार कर्मदेव नगेशिया ने कहा कि प्रकृति पूजक पूर्वजों ने शूरू से करते आ रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि हमारे गांव के पहान पूजार को मान सम्मान देना चाहिए । वक्ता नगेसिया/किसान सिमा चट्टा एवं पेशरार लोहरदगा के कोषाध्यक्ष सुखनाथ नगेशिया ने अपनी बात रखें।सफल होना है तो अपने आप को आदत है। सफलता एक आदत है, नकारात्मक को निकालना है और सकारात्मक को अपनाना है। शराब नशा पान को छोड़ देना है। हमें पेड़ पौधा, फूल कन्द और आत्म की पूजा करें। संजू भगत ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन का एक अमूल्य धरोहर है। उपस्थित लोगों को बताया गया।

शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है इसलिए के लिए शिक्षा को सुव्यवस्थित करना हमारा कर्तव्य धर्म है। एसटी ईप्लाई वेल्फेयर एसोसिएशन रांची के फूलदेव भगत, डॉ बिनीत कुमार भगत, जगत कुजूर, बज्रकिशोर वेदिया द्वारा भारत का संविधान आदिवासी जनजाति किताब का वितारण किया गया। वनभोज कार्यक्रम में मुख्य रूप शनिचरवा नगेसिया, सुधीर नगेशिया, विनोद किसान, कर्मदेव उरांव, पुरनचन्द उरांव, मनोज किसान, दुलन्ती नगेशिया, मनिता नगेसिया, सुरेश, मुनेशर किसान, अकाश उरांव, विलासवी, रंजीत,किरण नगेशिया,रमनि,धनपति,सुमन्ती,सुनिता, यशोदा नगेशिया समेत भारी संख्या में ग्रामीण महिला/पुरूष मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}