Advertisement
जन दर्शन- विकास

लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, निरसा ने संयुक्त रूप से स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया !!!

सरबजीत सिंह : ब्यूरो चीफ-ईस्ट

धनबाद:- निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी चुनाव के मद्देनज़र निरसा पॉलिटेक्निक स्थित स्ट्रांग रूम में पर्याप्त संख्या में ईवीएम समेत अन्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है l

धनबाद पुलिस द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है lस्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (निरसा ) रजत मणिक बाखला व विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी सह एआरओ (निरसा)  जियाउल अंसारी स्ट्रांग रूम पहुंचे जहाँ उन्होंने बनाये गये सीसीटीवी सर्विलांस रूम सहित सुरक्षा पोस्ट का निरीक्षण किया l

इस दौरान अधिकारियो ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने को कहा lजांच दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (निरसा ) रजत मणिक बाखला, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी सह एआरओ (निरसा) जियाउल अंसारी, निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार, निरसा अंचल अधिकारी इन्द्र लाल ओहदार, निरसा प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी व पुलिस बल के जवान मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}