Advertisement
जागरूकता-विकास

एग्यारकुंड में कांग्रेस नेताओं ने किया बूथों का निरीक्षण

सरबजीत सिंह

एग्यारकुंड: विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत एग्यारकुंड प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

निरीक्षण दल ने प्रखंड के बूथ संख्या 376, 377, 378, 379, 380, 381, 382, 383, 384, 385, 386, 387, 389, 398, 399, 400 एवं 401 का दौरा कर वहां चल रहे मैपिंग कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

दौरे के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उपस्थित पाए गए। कांग्रेस नेताओं ने बीएलओ से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान बीएलओ ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों में लगभग 50 से 60 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है और शेष कार्य भी निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी ने मैपिंग कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और बीएलओ से आग्रह किया कि शेष कार्य को भी पूरी सावधानी एवं त्रुटिहीन तरीके से शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है और मतदाता जागरूकता तथा निर्वाचन संबंधी गतिविधियों में सक्रिय सहयोग करती रहेगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शंकर कोइरी, नुकुल मोदी, मनोज रजक, प्रकाश पासवान, रूस्तम पासवान, हरि राय सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी ने बताया कि आगामी दिनों में भी विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी, ताकि विशेष पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}