Advertisement
धर्म संस्कृति

गोमो गुरुद्वारा में वैशाखी पर अखंड पाठ समापन, संगत हुई भावविभोर

सरबजीत सिंह

गोमो:- वैशाखी के पावन पर्व और बैसाख माह के शुभ अवसर पर गोमो गुरुद्वारा में अखंड पाठ का समापन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

खालसा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भी गुरुद्वारा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां संगत ने मत्था टेका, अमृत संचार में भाग लिया और सभी की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की। धनबाद से आई संगत ने शबद कीर्तन और गुरुबाणी का मनमोहक प्रस्तुतिकरण किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कीर्तन के दौरान उपस्थित श्रद्धालु वाहेगुरु के नाम में पूरी तरह लीन नजर आए और पूरा क्षेत्र “सतनाम वाहेगुरु” एवं “बोले सो निहाल” के जयकारों से गूंज उठा।

इस पावन अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिन्हा, आरपीएफ इंस्पेक्टर संतोष कुमार झा और प्रखंड प्रमुख आनंद महतो ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका, शबद कीर्तन सुना और वाहेगुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}