Advertisement
क्राइम-भ्रष्टाचार

जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग !!!

मिथिलेश पांडे : कतरास प्रतिनिधि

धनबाद:- नावाटांड़,गोविन्दपुर (धनबाद) के निवासी कृष्णा मंडल को अपराधियों ने गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया था। इसी विषय पर  झारखंड सूंड़ी समाज कल्याण समिति के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने वरीय पुलिस अधीक्षक,धनबाद से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग किया नहीं तो समाजिक संगठन आंदोलन करने पर बाध्य होगी।
मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में केन्द्रीय अध्यक्ष कंसारी मंडल, केन्द्रीय संरक्षिका रेखा मंडल, केन्द्रीय उपाध्यक्ष सुनील मंडल, केन्द्रीय सचिव गौतम मंडल एवं धनबाद जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}