Advertisement
पश्चिम बंगाल

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया !!!

सरबजीत सिंह

आसनसोल :- पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में योग की उपयोगिता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस साल योग दिवस की थीम है-‘योगा फॉर वसुधैव कुटुम्बकम्’ यानी ‘एक विश्व-एक परिवार’ के रूप में सबके कल्याण का योग।

आज (21.06.2023) सुबह विवेकानंद संस्थान (डूरंड मिनी हॉल)/आसनसोल में मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल, इरवो(ERWWO) के सदस्यों, मंडल के शाखा अधिकारियों और अन्य अधिकारियों ने योग किया।

मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।

डीजल शेड/अंडाल सहित पूरे मंडल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें रेलवे कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}