Advertisement
खेल

छत्तीसगढ़- राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य के हॉकी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें- खेमलाल वर्मा !!!

हॉकी इंडिया द्वारा प्रदत्त अंतराष्ट्रीय स्तर की खेल सामाग्री का वितरण !!

छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश – संजय मिश्रा –आगामी दिनांक 18 मई 2023 से 28 मई 2023 तक राउरकेला (ओडिशा) में 13वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक हॉकी चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है।

चैंपियनशिप में राज्य की हॉकी टीम भी भाग लेगी, भाग लेने वाली बालक टीम को अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में संयुक्त कलेक्टर एवं दिग्विजय स्टेडियम के प्रभारी खेमलाल वर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी नीलम जैन, छोटेलाल रामटेके, श्यामलाल यादव तथा चंदन सिंह भारद्वाज की उपस्थिति में प्लेइंग किट, हॉकी स्टिक, गोलकीपर किट, हॉकी बॉल एवं अन्य खेल सामग्री का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि वर्मा नें अपनें उद्धबोधन में कहा कि हॉकी इंडिया का यह कार्य प्रसंसनीय है।

उन्होंने चयनित खिलाड़ियो को अच्छे खेल का प्रदर्शन करनें के लिए शुभकामनाएं दी साथ ही बताया कि राजनांदगांव खेल के लिए जाना जाता है, हॉकी के खिलाड़ी ना सिर्फ खेलनें में अनुशासित है, बल्कि किसी को सम्मानित करनें में भी उतनें ही अनुशासन में रहते है, राजनांदगांव में सभी खेल के खिलाड़ियों में उत्साह रहता है यहाँ हर खेल के खिलाड़ी अपनें खेलों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है।

उन्होंने गुड मॉर्निंग राजनांदगांव की भी चर्चा करते हुए कहा कि खिलाड़ी उस कार्यक्रम में भी हिस्सा लेते है जो राजनांदगांव के लिए बड़ी गर्व बात है, यहाँ के वरिष्ठजनो की आज भी हॉकी के खेल के प्रति जागरूकता को देखते हुए बड़ी ख़ुशी महसूस होती है, साथ ही खेल व जिला प्रशासन के हर कार्यक्रमों में यहाँ के सभी सदस्यों का हमेशा से सहयोग प्राप्त होते रहा है।उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी हमेशा खेल को खेलते रहे जिससे जिला व प्रदेश का नाम रोशन हो सके।

आज हॉकी इंडिया का यह निर्णय खिलाड़ियो के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, उच्च स्तर की खेल सामग्री से उनके खेल में और निखार आएगा,इसकें लिए उन्होंने हॉकी इंडिया को धन्यवाद दिया और राष्ट्रीय खेल हॉकी के विकास के लिए हॉकी इंडिया द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना की, छत्तीसगढ़ हॉकी को उन्होंने अच्छे आयोजन के लिए बधाई दी।

छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी नें अध्यक्षयीय उद्बोधन में बताया कि राज्य की सब जूनियर बालक हॉकी टीम के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के पश्चात अंतिम 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे, टीम का पहला मैच 20 मई को खेला जाएगा, टीम आज रात राउरकेला के लिए रवाना होगी।

इस अवसर पर हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव, अमित माथुर, प्रिंस भाटिया, गुणवंत पटेल, संतोष चोकन्द्रे, खेलों इंडिया कोच शकील अहमद, एम रवि राव, राजेश निर्मलकर, अभिनव मिश्रा, कृष्णा यादव, मो. हारून कुरैशी, तौफीक अहमद आदि उपस्थित थे।

उक्त चैम्पियनशिप में भाग ले रही राज्य की सब जूनियर बालक टीम में शामिल खिलाड़ियों में पुष्पेंद्र कुशवाहा, आयुष दीपक, अंशुल वर्मा, चंद्रशेकर, गौरव यादव, कुलदीप वर्मा, लवी मानिकपुरी, मोहित नायक, ओम रुद्र नामदेव, पंकज यादव, पीयूष कुमार, अवि मानिकपुरी, ओम कुमार यादव, अभिषेक यादव, मानस यादव, लियांश सारथी, कुणाल सेन्द्रे तथा अनुराज श्रीवास्तव कोच व अमिताभ मानिकपुरी मैनेजर के रूप में शामिल है, छत्तीसगढ़ हॉकी का पहला मैच दिनांक 20 मई 2023 को गोवा हॉकी के साथ खेला जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}