Advertisement
छत्तीसगढ़

“जरेली पेंड्री में महिला कांग्रेस कमेटी का बैठक सम्पन्न, कई मुद्दों पर की गई चर्चा !!!

संजय मिश्रा

सरगांव-मुंगेली-छत्तीसगढ़:- महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेटा डिसूजा के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फूलों देवी नेताम के आदेशानुसार आगामी 2023-24 के चुनाव को लेकर खाका तैयार किया जा रहा है, जिसमें जिसमें प्रत्येक विधानसभा में प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त नब्बे विधानसभा में प्रभारी नियुक्त किया गया है, इसी तारतम्य में बिल्हा विधानसभा के प्रभारी आशा सिंह जी का आगमन बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरेली पेंड्री मे हुआ, जिला महिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के जिलाध्यक्ष जागेश्वरी घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में बैठक आहूत किया गया, जिसमें महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ-साथ स्व-सहायता समूह एवं बिहान समूह की महिलाओं की उपस्थिति हुई।

आशा सिंह जी नें अपनें उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में आधी आबादी महिलाओं की है, और उनका बहुमूल्य वोट उन महिलाओं को उनके अधिकार, महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनानें के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, तथा आनें वाले 2023-24 के चुनाव में महिलाओं की भूमिका पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।

वर्मा नें कहा कि आज महिलाएं छत्तीसगढ़ में ही नहीं पूरे भारत देश में तरक्की की बुलंदियों को छू रहे हैं, यह कांग्रेस पार्टी का ही देन है जो कि महिलाओं को पंचायती राज में 50% एवं नगरी निकाय में 33% का आरक्षण के वजह से आधी आबादी आज अपनीं अधिकार के लिए जागरूक एवं अपनें हक की लड़ाई के लिए सक्षम है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी की सरकार नें छत्तीसगढ़ प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करनें का काम किया है।

ग्राम स्वराज योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति में परिवर्तन हुआ है, अब महिलाएं स्वयं आत्मनिर्भर होकर गौठानों में कंपोस्ट खाद, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मछली पालन तथा चना-मुर्रा एवं अचार, बड़ी, पापड़ बनानें का काम कर रही है, और समूह की महिलाओं को इससे काफी फायदा भी हो रहा है, स्व-सहायता समूह की महिलाओं नें खुशी जाहिर करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना “नरवा-गरवा घुरवा-बाड़ी” के तहत बाड़ी योजना में सब्जी भाजी एवं बागवानी का प्रशिक्षण प्राप्त करनें पथरिया विकासखंड के सेंदरी नर्सरी में एवं जिला स्तरीय विभिन्न योजनाओं का प्रशिक्षण लिया गया है, तथा महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं टूल किट अतिथियों के हाथों से वितरण कराया गया।

छत्तीसगढ़ सरकार नें छत्तीसगढ़ के लिए अपनी छत्तीस योजनाएं घोषणा पत्र में शामिल किए और आज लगभग छत्तीसगढ़ में 52 योजनाओं का संचालन हो रहा है, और गांव में रह रहे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी इसका लाभ हो रहा है, महिलाओं से जुड़ी हर योजनाओं का बैठक में विस्तृत चर्चा हुआ एवं महिलाएं छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से काफी लाभान्वित हो रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश के पदाधिकारी श्रीमती शोभा चाहिल, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी छ.ग. गायत्री कश्यप, प्रदेश सचिव चित्रलेखा कानस्कार, सन दर्शक केंद्रीय जेल बिलासपुर अनुराधा राय, उपाध्यक्ष प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी रायपुर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सरगांव इंदिरा साहू, सुश्री ज्योति वैष्णव, महिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया मनीषा सूरज निर्मलकर, सरपंच ग्राम पंचायत जरेली पेंड्री एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं तथा ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}