Advertisement
खेल

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य के हॉकी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें- नवाज खान !!!

संजय मिश्रा

हॉकी इंडिया द्वारा प्रदत्त अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सामाग्री का वितरण…

राजनांदगांव-छत्तीसगढ़-दिनांक 12 जून से 22 जून 2023 तक राउरकेला (ओडिशा) में 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर बालक राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है।

चैंपियनशिप में राज्य की हॉकी टीम भी भाग लेगी। भाग लेनें वाली बालक टीम को अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज़ खान के मुख्य आतिथ्य एवं छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी की अध्यक्षता तथा जिला हॉकी सचिव शिव नारायण धकेता, नीलम जैन, क्रांति भंडारी (जिला पंचायत सदस्य), उर्मिला साहू (पूर्व जनपद सदस्य) आदि की उपस्थिति में खिलाड़ियों को प्लेइंग किट, हॉकी स्टिक, हॉकी बॉल एवं अन्य खेल सामग्री का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्यअतिथि नवाज खान नें अपनें उद्धबोधन में कहा कि हमारे समय में ऐसा ग्राउंड और सुविधा उपलब्ध नही होती थी, हम लोग जिन मैदानों में खेलते थे उन मैदानों में हमारे पैरों का घुटना छिल जाता था, आप लोगों को ऐसे मैदानों में खेलते देखते है तो हमें लगता है इन्हीं खिलाड़ियों के बीच में से कोई खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय एवं ओलम्पिक के लिए खेलें, उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित सभी वरिष्ठ खिलाड़ी रह चुके है और इनकी उपस्थिति से हमे एक ताकत मिलती है, जो खिलाड़ी मैदान में खेलते है, संघर्ष करते है वही खिलाड़ी दुनिया की जीवन शैली को समझ पाते है, जो खिलाड़ी मैदान में जीत हासिल करते है, उन्हें पता होता है कि जीत की खुशी क्या होती है और जो खिलाड़ी मैदान में हारते है, उन्हें पता होता है कि हार क्या होती है।वह निश्चय करता है कि उन्हें आगे कैसे खेलना है और जीत हासिल करनी है।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेनें हेतु शुभकामनाएं दी, साथ ही कहा कि किसी भी खिलाड़ी को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी तो वह माननीय मुख्यमंत्री से हर संभव मदद के लिए हमेशा ततपर रहूंगा, उन्होंने कहा कि विगत दिनों आयोजित महंत राजा सर्वेश्वरदास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 02 करोड़ की लागत से फ्लड लाइट की घोषणा की गई है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।उन्होंने हॉकी इंडिया के कार्यो की सराहना की।

उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी हमेशा खेल को खेलते रहें, जिससे जिला तथा प्रदेश का नाम रोशन हो सके।आज हॉकी इंडिया का यह निर्णय खिलाड़ियो के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, उच्च स्तर की खेल सामग्री से उनके खेल में और निखार आएगा।इसकें लिए उन्होंने हॉकी इंडिया को धन्यवाद दिया और राष्ट्रीय खेल हॉकी के विकास के लिए हॉकी इंडिया द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना की, छत्तीसगढ़ हॉकी को भी उन्होंने बधाई दी।

छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी नें अपनें उद्बोधन में बताया कि राज्य की जूनियर बालक हॉकी टीम के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के पश्चात अंतिम 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेगी, टीम का पहला मैच 16 जून को हॉकी आंध्र प्रदेश के साथ खेला जाएगा, टीम 14 जून को राउरकेला के लिए रवाना होगी।

इस अवसर पर रणविजय प्रताप (स्टेडियम प्रबंधक), सूर्यकांत जैन (ब्लाक अध्यक्ष), विजय शर्मा (अध्यक्ष फेंसिंग), मनीष गौतम (अध्यक्ष स्पोर्ट्स सेल), अजय झा, प्रकाश शर्मा, आशा थॉमस, प्रिंस भटिया (सचिव हैंडबॉल), अब्दुल कादिर (महामंत्री), जितेश सिमनकर, सब्बीर सोलंकी, अमित माथुर, किशोर धीवर, शकील अहमद, खेमराज सिन्हा, खुशाल यादव, कृष्णा यादव अशोक नागवंशी आदि उपस्थित थे।

उक्त चैम्पियनशिप में भाग ले रही राज्य की जूनियर बालक टीम में शामिल खिलाड़ियों में आदित्य नेताम, आदित्य मेश्राम, अर्जुन यादव, गौरव नायक, कुशल यादव, रितेश सूर्यवंशी, रितिक यादव, सादाब अहमद, तरुण यादव, संदीप ठाकुर, सोमनाथ यादव, सोनू निषाद, कारण लकरा, अभिजीत श्रीवश, विष्णु यादव, श्रेयांश चौरसिया, गुमान साहू, रिज़वान अली तथा शकील अहमद कोच एवं अनीश अहमद मैनेजर के रूप में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}