Advertisement
छत्तीसगढ़

“छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायगढ़ में होगा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन !!!

रामलीला मैदान में 1 जून से 3 जून तक रामायण महोत्सव !!

छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश – संजय मिश्रा – रायगढ़, छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नें अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश भगवान श्री रामचंद्र जी का मामा गांव है क्योंकि यह भूमि माता कौशल्या की भूमि है, भगवान श्री रामचंद्र जी हमारे आराध्य देव है।

रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजन : 

इस भव्य आयोजन में अरण्यकांड पर केंद्रित प्रसंगों पर विभिन्न राज्यों से आए मानस दलों के साथ ही विदेशी दलों के द्वारा रामायण की प्रस्तुति की जाएगी। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में सामूहिक हनुमान चालीसा एवं भव्य केलो आरती का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में दीपदान किया जाएगा। 

” छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम का गहरा रिश्ता है। मान्यता है कि वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम दंडकारण्य से होकर गुजरे थे और छत्तीसगढ़ के वनों का हिस्सा ही दंडक अरण्य का भाग था ।”

इस बात को दृष्टिगत रखते हुए आयोजन में अरण्य कांड के प्रसंगों पर विशेष प्रस्तुतियाँ होंगी। संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रामायण महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले मानस मंडली के कलाकार दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक और विदेशों से आने वाले मानस मंडली के द्वारा रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रस्तुति दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के धर्म संस्कृति की नगरी रायगढ़ के रामलीला मैदान में 1 जून से 3 जून तक रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश सहित देश के सभी धर्म प्रेमियों को आमंत्रित भी किया गया है।

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि-

“|| जय सिया राम ||…… सादर आमंत्रण
छत्तीसगढ़ में पहली बार- ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’

1 जून से 3 जून तक तीन दिवसीय भव्य राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन
रायगढ़ के रामलीला मैदान में होने जा रहा है यह भव्य आयोजन
अरण्यकांड पर केंद्रित प्रसंगों की होगी विशेष प्रस्तुति
केलो आरती और सामूहिक हनुमान चालीसा का होगा पाठ
हजारों की संख्या में किया जाएगा दीपदान
देश के विभिन्न राज्यों और विदेशी कलाकार भी होंगे शामिल

महोत्सव में शामिल होने वाली मानस मंडलियों को किया जाएगा पुरस्कृत- प्रथम पुरस्कार 5 लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख रूपए और तृतीय पुरस्कार की राशि 2 लाख रूपए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}