Advertisement
छत्तीसगढ़

रायगढ़ क्षेत्र में चल रहे सड़कों का निरीक्षण किया

सड़कों में गड्ढों और पॉटहोल को तत्काल भरनें कलेक्टर ने दिए निर्देश...

रायगढ़छत्तीसगढ़-(Mr. Sanjay Mishra-स्टेट ब्युरो चिफ)  : शहर में नगर निगम करवा रहा सड़कों का काम ! कलेक्टर नें शहर में भ्रमण कर सड़क मरम्मत का लिया जायजा.! “मैन पावर और मशीनरी बढ़ाकर सड़कों के मरम्मत की स्पीड बढ़ाइए और दिन रात काम कर शहर में सड़कों की मरम्मत जल्द पूरी करें” यह बातें कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा नें शहर में सड़कों के मरम्मत कार्यों का जायजा लेनें के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि सड़कों के गड्डे तत्काल भरवाएं और काम पूरी गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। कलेक्टर सिन्हा सड़कों के निर्माण की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं, पिछले दिनों लेट-लतीफी पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए काम करनें वाले ठेकेदार को काम जल्द पूरा नही करनें पर कार्यवाही की बात कही थी, जिसके बाद काम में तेजी आई।

कलेक्टर सिन्हा आज नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र में चल रहे सड़कों का निरीक्षण किया।कलेक्टर सिन्हा नें चक्रधर नगर से बोईरदादर तक चल रहे कार्य का जायजा लिया, उन्होंने ठेकेदार से काम के बारे में जानकारी ली, बताया गया कि काम लगातार जारी है।

कलेक्टर सिन्हा ठेकेदार से मैन पावर और रॉ-मैटेरियल का लोड बढ़ाकर काम की स्पीड बढ़ानें के लिए कहा, उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि शहर में काम हो रहा है तो ट्रैफिक का दबाव भी होगा, इसका विशेष ध्यान रखते हुए ट्रैफिक को व्यवस्थित कर काम जल्द पूरा करवाएं।
कलेक्टर सिन्हा नें इसके साथ ही बेलादुला मार्ग का निरीक्षण किया तथा यहां भी कार्य जल्द पूरा करनें के लिए कहा, नगर निगम के कार्यपालन अभियंता श्री ए.एन. उपाध्याय भी इस दौरान साथ रहे।

तत्काल भरवाएं गड्डे और पॉटहोल…

कलेक्टर सिन्हा नें सड़कों में गड्ढों को लेकर विशेष हिदायत देते हुए अधिकारियों से कहा कि सड़कों में गड्ढे तत्काल भरवाएं, इसके साथ ही उन्होंने सभी पॉटहोल को भी भरनें के निर्देश दिए।

नगर निगम करवा रहा सड़कों का काम, चक्रधर नगर से बोईरदादर तक हो रही मरम्मत…

ई.ई. उपाध्याय नें बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में 17 सड़कों का काम करवाया जा रहा है, जिसमें से 11 सड़कों का काम लगभग पूरा किया जा चुका है, बाकी सड़कों पर काम किया जा रहा है, इसमें चक्रधर नगर चौक और बोईरदादर तक लगभग 2.5 कि.मी. सड़क की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।

कलेक्टर सिन्हा नें ठेकेदार को इस सड़क का काम जल्द पूरा करनें के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}