जागरूकता-विकास
धनशृष्टि भविष्य निधि ट्रस्ट ने धनबाद में वित्तीय साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव, सुरक्षित UPI एवं मोबाइल बैंकिंग और OTP-पिन की सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक.

धनबाद, क्षेत्रीय संवाददाता। धनशृष्टि भविष्य निधि ट्रस्ट की ओर से धनबाद, झारखंड में वित्तीय साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सुरक्षित डिजिटल भुगतान, मोबाइल बैंकिंग की सुरक्षा तथा डिजिटल वित्तीय सेवाओं के जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना था।












