Advertisement
जन दर्शन- विकास

सेवा भारती के आचार्य सेवा प्रशिक्षण वर्ग का समापन कार्यक्रम !!!

सरबजीत सिंह : विशेष प्रतिनिधि

धनबाद:- सेवा भारती,झारखण्ड के तत्वावधान में आयोजित छः दिवसीय आवासीय आचार्य सेवा प्रशिक्षण शिविर का समापन कार्यक्रम शंभु धर्मशाला, पुराना बाजार,धनबाद में संपन्न हुआ।

समापन कार्यक्रम में वर्ग कार्यवाहिका कंचन प्रभा ने बताया की प्रांत के विभिन्न जिलों के 82 स्थानों से आए महिला कार्यकर्ताओं को शिक्षा, संस्कार,स्वास्थय, स्वावलंबन विषयों सहित सेवा कार्य प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षित महिलाओं के द्वारा सेवा बस्ती,सेवा ग्रामों में सामाजिक परिवर्तन के उद्देश्य से कार्य किए जाएंगे।समापन कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने सामूहिक मंत्रोचार,गीता श्लोक,दोहा,चौपाई, योगासन का प्रदर्शन किया।

मौके पर मातृमंडल आयाम के प्रांत प्रमुख रमाकांत दूबे ने सेवा भारती,झारखड का कार्य वृत रखते हुए बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन सामाजिक संस्कार सहित 1553 सेवा कार्य चल रहे हैं।प्रशिक्ष्ण वर्ग के समापन कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सह सेवा भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने कहा कि महिलाओ में मातृत्त्व के भाव होने के कारण मातृशक्ति का सेवा कार्य में अधिक योगदान है।

सेवा भारती समाज के चार वर्गों वंचित, उपेक्षित,अभावग्रस्त, पीड़ित के बीच कार्य करती है जिसमें शिक्षा, स्वास्थय,स्वावलंबन और सामाजिक संस्कार आयाम के माध्यम से सामाजिक बदलाव किया जा रहा है। आज समाज में व्याप्त चुनौतियों के बीच हम सेवा कार्य कर रहे हैं। वैभवश्री(स्वयं सहायता समूह) के माध्यम से महिला कार्यकर्ताओं द्वारा नशामुक्ति, अंधविश्वास,धर्मांतरण आदि समस्याओं का रोकथाम हो रहा है।

बाल संस्कार केंद्र का संचालन कर सेवा भारती बस्ती परिवर्तन का योजनापूर्वक कार्य कर रही है।समापन कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने सामूहिक मंत्रोचार, वंदना, दोहा, चौपाई, योगासन प्रदर्शन,नागपुरी गीत-नृत्य, नाटिका प्रस्तुती से लोग मंत्रमुग्ध हो गए।अंत में धन्यवाद ज्ञापन सेवा भारती, धनबाद महानगर सचिव आलोक प्रकाश ने किया।इस अवसर पर मुख्य रुप से धनबाद के पूर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल, अनीता अग्रवाल,सेवा भारती के सुरेन्द्र प्रसाद,शशिभूषण सिंह,अरविन्द शर्मा, मनोज कुमार,रामकृष्ण खण्डेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}