Advertisement
मौसम

सोलापुरवासियों को गर्मी से राहत मिली है !!!

शाहजहान अत्तार : सहायक ब्यूरो प्रमुख

सोलापुर:-राज्य में गर्मी बढ़ गयी है और आज राज्य के कई जिलों में बेमौसम बारिश हुई। सांगली, छत्रपति संभाजीनगर और अहमदनगर समेत कई जिलों में भारी बारिश के साथ ओले भी गिरे।

ओलावृष्टि से सांगली, नगर समेत राज्य के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। पुणे में भी आज भारी बारिश से नागरिकों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की वजह से माहोल थंडा हो रहा है और इस समय हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा हो गई है।

इस बीच पिछले कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे सोलापुर के लोगों को आज थोड़ी राहत मिली। आज तापमान में गिरावट देखी गई। कल तक सोलापुर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था।

लेकिन आज शुक्रवार को इसमें कमी आई और तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सोलापुर में तापमान में गिरावट आई है, लेकिन पूरे दिन गर्मी महसूस की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}