मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मनसे प्रमुख राज ठाकरे और देवेंद्र फड़णवीस के बीच बैठक !!!
जावेद अत्तार : ब्यूरो चीफ-पश्चिम

मुंबई : लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहा है। राज ठाकरे ने हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान राज ठाकरे के साथ अमित ठाकरे भी मौजूद थे। आज सुबह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मनसे प्रमुख राज ठाकरे और देवेंद्र फड़णवीस के बीच बैठक हुई है। बताया जा रहा है कि ये नेता (MNS महायुति गठबंधन) बांद्रा के होटल ताज लैंड्स एंडस की 19वीं मंजिल पर इकट्ठा हुए हैं और सीटों के बंटवारे पर चर्चा कर रहे हैं. इसलिए महायुति में मनसे की एंट्री भी पक्की मानी जा रही है।
कल रात भी उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के बीच एक गुप्त बैठक हुई। राज ठाकरे की बीजेपी नेताओं के साथ चल रही बैठकों की सटीक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। राज ठाकरे आज अपने शिवतीर्थ आवास पर एमएनएस के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगे।
उससे पहले बांद्रा के ताज लैंड्स एंड होटल में एक बैठक हो रही है। महायुति की ये अहम बैठक चल रही है। अब ताज लैंडस एंड में हो रही बैठक में एमएनएस को कितनी जगह मिलेगी? इस पर चर्चा हो सकती है। राज ठाकरे की अमित शाह से मुलाकात के बाद आज की मुलाकात अहम है। मनसे के साथ आने के बाद ही महागठबंधन का कार्यक्रम तय होगा. इसमें इस बात पर चर्चा होगी कि एमएनएस को कौन सी सीट दी जाए।