Advertisement
झारखण्ड

भारतीय सैनिक दुनिया की बेहतरीन अतुल्य पराक्रम योद्धा हैं- डॉ वाघमारे कृष्ण प्रसाद !!!

नूतन कच्छप : लोहरदगा प्रतिनिधि

लोहरदगा:- यह पहला बाटलियन बिहार रेजीमेंट एवं भूतपूर्व सैनिक वेल्फेयर ट्रस्ट लोहरदगा व पूर्व सैनिक वेल्फेयर रेजीमेंट बिहार बटालियन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लोहरदगा सदर प्रखंड प्रांगण स्थित न्यू नगर भवन में मुख्य अतिथि लोहरदगा उपायुक्त डॉ वाघमारे कृष्ण प्रसाद, विशिष्ट अतिथि प्रथम बिहार रेजीमेंट कैप्टन दक्ष कुमार पंत, अतिथि लोहरदगा उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, लोहरदगा वन प्रमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार सहित सम्मान समारोह में पूर्व सैनिकों व भूतपूर्व वेल्फेयर ट्रस्ट के पदाधिकारीगण की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।

उपस्थिति अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ व भेंट देकर सम्मानित की गई।‌ सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए लोहरदगा उपायुक्त डॉ वाघमारे कृष्ण प्रसाद ने कहा कि भारतीय सैनिक दुनिया की बेहतरीन अतुल्य पराक्रम योद्धा हैं। वे भारत और सशक्त सेनानियों में एक सेना है। हम सभी लोगों को उनकी सेवा भावना सेप्रेरणा मिलती है। उन्होंने ने कहा कि उनके युद्ध कौशल और बलिदान को हम सभी लोगों सदैव नमन करते हैं।

हम लोहरदगा जिला के पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को जो सैनिक और जिला प्रशासन की ओर से जो सुविधाएं मिलती है उनको दिलाने में पूरा पूरा जिला प्रशासन सहयोग करेगी। हम प्रथम बिहार रेजीमेंट के प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने लोहरदगा जिला के पूर्व सैनिकों के सम्मान में इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया।

उनकी समस्याओं के निदान करने का मौका मिला। उपायुक्त ने जिला के सैनिक व परिवार जनों को भरोसा दिलाया है कि जिला का समस्या का निष्पादन अवश्य किया जाएगा। उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि सैनिकों की सुविधाओं के लिए हर पहल करेंगे। हमें गर्व है कि इस जिले के कई सैनिकों ने देश की सीमा पर विपरीत परिस्थितियों में भी युद्ध करते हुए अपने असाधारण बहादुर और सास का परिचय देकर उन्होंने ने सर्वोच्च बलिदान दिया है।

मौके पर लोहरदगा वन प्रमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार उन्होंने ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों की माता को नमन और उनकी वीरांगना नारियों के साथ और उनके परिवार जनों को सैल्यूट करते हैं । जिनके प्रेरणा से हम सब लोगों को सेवा में शामिल होने का गौरव हासिल होता है।‌ मौके पर जिला स्तरीय सर्टिफिकेट पॉप संबंधित समस्या आईएवीके कार्ड और उनकी सुविधाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराया गया है। इस मौके पर कारगिल में शहीद हुए लोहरदगा के विश्राम टाना भगत की पत्नी तारामणि भगत समेत 20 से अधिक वीरांगना नारियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में तालियां बजायी गई।

विशिष्ट अतिथि प्रथम बिहार रेजीमेंट के कैप्टन दक्ष कुमार पंत ने कहा कि प्रथम बिहार रेजीमेंट का अध्याय वाक्य बहुत है। बजरंगबली की जय, हम देश की सेवा में अपने प्राणों की निछावर करने में पीछे नहीं हटते हैं अपनी वीरता से देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हम सदैव तत्पर हैं।‌भारत के हर नागरिक सुरक्षित रहे। वह हमारी वह बाहरी आक्रमण से हमेशा सुरक्षित रहे । ऐसी व्यवस्था भारत सरकार ने हमसे ना के माध्यम से करती है हाल के दिनों में हमने सुना ने सीमा पर अपनी सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर दुश्मनों को हराया जवाब दिया हम सदैव देते रहेंगे।

भारतीय सेवा के द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सूबेदार संजय कुमार मलिक सूबेदार विजय सिंह अरविंद प्रधान एम के टुडू कम अवधेश कुमार सिंह आदि ने अपने विचार से लोहरदगा के पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को बताया पूर्व सैनिक वेल्फेयर ट्रस्ट में आकर समस्या का निदान करने और सुनने के लिए हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराया गया है, उसकी जानकारी सभी लोगों को दी गई। लोहरदगा जिला पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मराज महतो संरक्षक सूबेदार मेजर सहदेव उरांव सूबेदार विजय कुमार सूबेदार महेश कुमार टुडू आदि ने भी संबोधित किया।

मौके पर अध्यक्ष पूर्व भूत सैनिक धर्मराज महतो ने कहा कि प्रथम बिहार बटालियन के अधिकारियों ने लोहरदगा में आकर ऐतिहासिक पल किया है । अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि लोहरदगा आगे भी आना होगा पूर्व सैनिकों की सुविधाओं के लिए बटालियन तत्पर है। देश की सेवा में अपना योगदान करने वाले सैनिकों और उनके परिजनों की सुचिता करना हम सभी का कर्तव्य है। हम सीमा पर एक फिट जमीन के लिए बीमा मिटाते ने को तैयार है पूर्व सैनिकों के परिजनों को भी सरकार और सुना द्वारा दिए जाने वाली सुविधाओं बच्चों के छात्रवृत्ति आदि के लिए हम हमें जागरूक होना होगा।

इस मौके पर पूर्व सैनिकों के परिजनों के द्वारा संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक पूर्व सैनिक और 100 से अधिक प्रथम बिहार बटालियन के अधिकारी और जवान मौजूद थे।
इस कार्यक्रम में तमाम बटालियन के पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। प्रथम बिहार बटालियन के 100 से अधिक लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ शामिल हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}