Advertisement
राजनीति

बोकारो-आकाश पांडे के नेतृत्व में पार्टी मजबूत संगठन का निर्माण करेगी !!!

सुमन सिंह : बोकारो प्रतिनिधि

बोकारो:- राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज और झारखंड प्रदेश युवा के अध्यक्ष रंजीत राम ने गिरिडीह में पार्टी कार्यालय में एक अहम बैठक करते हुए जिला बोकारो के रहने वाले आकाश पांडे को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का बोकारो जिला के युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया।

वहीं उन्होंने कहा कि आकाश पांडे पार्टी के हमेशा सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आकाश पांडे के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के द्वारा युवाओं की समस्याओं का समाधान होगा जिससे सामाजिक रूप से सभी को लाभ पहुंचेगा। साथ ही उन्होंने कहा की आकाश पांडे के नेतृत्व में पार्टी मजबूत संगठन का निर्माण करेगी। वहीं इस आयोजन कार्यक्रम में शुभम सिंह ,उत्तम सिंह ,राजू पांडे ,सुमन सिंह के साथ-साथ काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}