जन दर्शन- विकास
कतरास में दुर्गा पूजा के मद्देनजर नगर निगम दिन-रात कर रही है साफ सफाई !!!
धनबाद :प्रतिनिधि
धनबाद:-कतरास एवं आसपास के क्षेत्र में दुर्गा पूजा के मद्देनजर कतरास नगर निगम द्वारा व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
कतरास में दुर्गा पूजा पर दिन-रात नगर निगम के सफाई कर्मी में लगे हुए हैं।
कतरास स्टेशन रोड पर सहायक नगर आयुक्त अंकित कुमार गुप्ता एवं नगर प्रशासक साबिर आलम,दीपक कुमार पंडित,कार्तिक कुमार, शकील अंसारी के निर्देश पर बैचेन हाडी, रामचंद्र कोल, गुड्डू भुइयां,महेश भुइयां, बबलू भुइयां, आनंद कुमार राम, शिबू हाडी द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
लगातार सफाई चलाये जाने से कतरास के लोग काफी खुश हैं।नगर निगम पहली बार इस तरह का अभियान चलाकर आम लोगों का वाहवाही लूट रही है।