Advertisement
धर्म संस्कृति

पुणे के लोग अपने प्यारे बप्पा को उत्साह से दी विदाई !!!

पुणे: प्रतिनिधि

पुणे:- पुणे में भारी बारिश जारी है। गणेश विसर्जन के दौरान भारी बारिश हुई है। लेकिन भक्तों में उत्साह और खुशी बरकरार है। श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति विसर्जन जुलूस धूमधाम से शुरू हुआ। विसर्जन रथ पर आकर्षक रोशनी की गयी थी। सन्मान का पहला गणपती कसबा गणपती अलका चौक में है।

पुणे का पहला गणपती कसबा गणपती अलका चौक पर बना है। कस्बा गणपति की शोभा यात्रा सुबह 10 बजे शुरू हुई। अलका चौक पर सन्मान के प्रथम गणेश के स्वागत में भव्य रंगोली बनाई गई।पुणे के मान्यवर पांचों गणपती अपने रास्ते पर हैं।

पुणे के पांचों सन्मान के गणेश विसर्जन के लिए मार्गस्थ हो गये है। विसर्जन जुलूस में अब अन्य मंडलों से भी भगवान गणेश शामिल हो रहे हैं। पुणे के लोग अपने प्यारे बप्पा को विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}