158 बाटलियन कमांडेंट लोहरदगा राहुल कुमार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आंतरिक सुरक्षा अकादमी के निर्देशक/ महानिरीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित
लोहरदगा - प्रतिनिधि
लोहरदगा : 4 से 9 सितंबर 2023 को आंतरिक सुरक्षा अकादमी माउंट आबू में चलने वाले VIP सिक्योरिटी कोर्स सीरियल नंबर वन में लोहरदगा में तैनात 158 बटालियन के कमांडेंट राहुल कुमार द्वारा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आंतरिक सुरक्षा अकादमी के निर्देशक/ महानिरीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कोर्स में देश भर से 22 अधिकारियों ने भाग लिया था, यह कोर्स केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों को VIP सिक्योरिटी ड्यूटी के लिए तैयार करना तथा उन्हें उसके खास चीजों से रूबरू कराने के लिए बनाया गया था ताकि अति विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके ! आंतरिक सुरक्षा अकादमी ,केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की वह प्रशिक्षण संस्थान है जो कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों को ट्रेनिंग देने के अलावा अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तथा सिविल पुलिस के अधिकारियों को भी ट्रेनिंग देने का कार्य करती है।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राहुल कुमार कमांडेंट 158 बटालियन को सम्मानित किया गया है उसके लिए आंतरिक सुरक्षा अकादमी में तैनात सभी अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी, इस सम्मान से लोहरदगा में तैनात 158 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने लोहरदगा का नाम भी रोशन किया |