दाघानि मैथन परियोजना द्वारा धूम धाम और हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस !!!
धनबाद : विशेष-प्रतिनिधि
धनबाद-मैथन:- दाघानि मैथन परियोजना द्वारा स्वतंत्रता दिवस पूरे धूम धाम एवं हर्षोल्लास से मैथन के केंद्रीय विद्यालय प्रांगण में मनाया गया। उपमहाप्रबंधक अनूप पुरकायस्थ ने परियोजना प्रमुख का एवं उनकी पत्नी का स्वागत सुश्री श्यामली कुमारी के द्वारा पुष्पगुच्छ दे कर किया।
कार्यपालक निदेशक असैनिक एवं परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे ने झंडोत्तोलन किया। राष्ट्र गान के वक्त सीआईएसएफ मैथन इकाई द्वारा पानी के फुहारों द्वारा बेहद खूबसूरत तिरंगे का प्रदर्शन किया गया।
परियोजना प्रमुख द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।अपने भाषण में परियोजना प्रमुख ने डीवीसी की उपलब्धियों का जिक्र किया उन्होंने बताया कि डीवीसी निरन्तर उन्नति की ओर अग्रसर है। डीवीसी के उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी की योजना है। वर्ष 2030 तक डीवीसी की उत्पादन क्षमता को 15000 मेगावाट तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
इसके लिए सौर ऊर्जा, पंप स्टोरेज पनबिजली इत्यादि की स्थापना पर कार्य हो रहा है एवं कार्य प्रगति पर है। संबोधन के उपरांत परियोजना प्रधान ने डीवीसी के वर्ष का कर्मचारी की घोषणा की एवं उन्हें पुरस्कृत किया। डीवीसी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के बच्चो को शिक्षा के क्षेत्र मे उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत से हुआ।
कार्यक्रम का संचालन संजय संगम एवं अरविंद सिंह ने किया।पूरे कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी , उनके परिजन तथा आस पास के ग्रामीण पूरे उत्साह के साथ मौजूद थे। डीवीसी की ओर से मुख्य अभियंता श्री मधु कांत झा, संजीत सिन्हा, संतोष महापत्र, राम स्नेह शर्मा, इत्यादि मौजूद थे। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत परियोजना प्रधान ने डीवीसी के अस्पताल में जाकर वहां के मरीजों को फल प्रदान किया।