Advertisement
जन दर्शन- विकास

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ नें जताया आभार !!!

छत्तीसगढ़-प्रतिनिधि

मुख्यमंत्री द्वारा डी.ए. और एच.आर.ए. में वृद्धि के ऐतिहासिक फैसले से अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी की लहर…

बिलासपुर-छत्तीसगढ़:- छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ नें सौजन्य मुलाकात की, संघ नें शासकीय कर्मचारियों-अधिकारियों के हित में लिए गए फैसले के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया।

जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तम्बोली नें मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डी.ए. और एच.आर.ए. में वृद्धि कर्मचारियों के हित में लिया गया ऐतिहासिक फैसला है, इतनी बड़ी सौगात मिलनें से जनसंपर्क अधिकारियों और कर्मचारियों सहित प्रदेश भर के कर्मचारियों-अधिकारियों में खुशी की लहर है।

जनसम्पर्क के अधिकारियों-कर्मचारियों नें खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में केन्द्र के बराबर डी.ए. पहली बार दिया जा रहा है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नें कहा कि हमारी सरकार नें हमेशा कर्मचारियों का ध्यान रखा है और उनके हित में फैसले लिए हैं।मुख्यमंत्री नें अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी लगन और मेहनत से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उल्लेखनीय है कि कर्मचारी हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नें अनुपूरक बजट में बुधवार को विधानसभा में कई बड़ी घोषणाएं की।
उन्होंने 04 प्रतिशत डी.ए. वृद्धि, सातवें वेतनमान के आधार पर बी श्रेणी के शहरों के लिए 09 प्रतिशत और सी एवं अन्य श्रेणी के शहरों के लिए 06 प्रतिशत एच.आर.ए. देनें की घोषणा की, संविदा कर्मियों के वेतन में 27 प्रतिशत बढ़ोत्तरी, दैनिक वेतन भोगियों के वेतन में ₹4000/- रुपए की वृद्धि, पंचायत सचिवों (15 वर्ष से कम सेवाकाल वालों को ₹2500/- और 15 वर्ष से अधिक सेवाकाल वाले को ₹3000/-) के विशेष भत्ते दिए जाएंगे, पटवारियों को मासिक संसाधन भत्ता, पुलिस आरक्षकों को ₹8000/- रुपए किट, वार्षिक भत्ता समेत कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिसके बाद प्रदेशभर के अधिकारियों-कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

इस अवसर पर जनसम्पर्क विभाग के संचालक सौमिल रंजन चौबे, अतिरिक्त संचालक जवाहरलाल दरियो, जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तम्बोली, संघ के सदस्य धनंजय राठौर, जितेंद्र नागेश, नितिन शर्मा, मनोज सिंह, डॉ. दानेश्वरी संभाकर, नूतन सिदार, ओ.पी. डहरिया, विष्णु वर्मा, सुजीत सिंह, कमलेश साहू सहित छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}