Advertisement
महाराष्ट्र

पुणे: कॉलेज में नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

जावेद अत्तार : ब्यूरो चीफ

 पुणे: शहर में दिन-ब-दिन अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। दो दिन पहले शहर के एक कॉलेज में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया था। इस मामले में मंगलवारतारीख 24 को कोरेगांव पार्क एरिया के पुलिस स्टेशन में POCSO के साथ रेप का मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित लड़की कोरेगांव पार्क पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ती है। आरोपी इसी कॉलेज में 11वीं और 12वीं की पढ़ाई कर रहे है। उनमें से एक ने पीड़िता को पार्टी के लिए एक आरोपी के फ्लैट पर ले गया। वहां पहुंचकर आरोपी ने नशीला पदार्थ खाया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने यह बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद पीड़िता के माता-पिता कोरेगांव पार्क पुलिस स्टेशन पहुंचे।

जब इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गयी। सूत्रों ने बताया कि चूंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पुणे दौरे पर हैं, इसलिए पुलिस इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।
घटना की जानकारी संबंधित प्रतिष्ठित कॉलेज के ट्रस्टियों को दी गई। इसके बाद उन्होंने इस मामले में आरोपी को बुलाया और उसकी पिटाई कर दी। सूत्रों ने बताया कि इस मामले को दर्ज होने से रोकने के भी प्रयास किये गये.

‘जनता’ के सवाल…

-जब इतनी बड़ी घटना घटी तो पुलिस की चुप्पी क्यों?
– क्या इस मामले में मशहूर कॉलेज प्रशासन की ओर से पुलिस पर राजनेताओं का दबाव है?
– इस मामले में आरोपी बड़े बाप के बच्चे तो नहीं हैं?
– अब पीड़िता को कैसे मिलेगा न्याय?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}